नीमच

अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में श्री शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री ओर श्री पंड्या जिला अध्यक्ष नियुक्त

अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में श्री शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री ओर श्री पंड्या जिला अध्यक्ष नियुक्त

नीमच। अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा के संगठन विस्तार एवं समाज को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश पटेल के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवान शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश इकाई द्वारा श्री विकास शर्मा, बड़ोली को प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र जोशी की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश इकाई द्वारा श्री हरीश पंड्या सावन को अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा, जिला नीमच के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के विस्तार, समाज को एकजुट करने तथा सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन नियुक्तियों से समाजजनों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री श्री विकास शर्मा एवं जिला अध्यक्ष श्री हरीश जी पंड्या सावन का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त पदाधिकारी महासभा की विचारधारा एवं उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा संगठन को नई मजबूती एवं दिशा प्रदान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}