नीमच

वैष्णव बैरागी समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

नीमच जिले के मेघावी विधार्थियों का मन्दसौर में हुआ सम्मान

वैष्णव बैरागी समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

नीमच जिले के मेघावी विधार्थियों का मन्दसौर में हुआ सम्मान,

पालसोडा़ – वैष्णव बैरागी सेवा संघ कोर कमेटी मंदसौर के तत्वावधान में, सेवा संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय सतीश वैष्णव की पुण्य स्मृति में पांचवें प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस गरिमामय समारोह में समाज के 145 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडल, गिफ्ट एवं स्मृति चिह्न (शील्ड) प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम का आयोजन विशिष्ट अतिथियों के आत्मीय सानिध्य एवं विशाल समाजजनों की उपस्थिति में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री दर्जा (म.प्र.) पंडित योगेंद्र महंत, बांसवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष व महामंत्री नरेंद्र वैष्णव, सेवा संघ मुंबई के राष्ट्रीय प्रवक्ता भुवनेश वैष्णव, शाजापुर के पूर्व जनपद अध्यक्ष नीरज वैष्णव, सेवा संघ जिलाध्यक्ष महेश कुमार वैष्णव मन्दसौर,कैलारस मुरैना के उद्योगपति हरिओम वैष्णव, सेवा संघ म.प्र. के युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश वैष्णव, महिला प्रकोष्ठ म.प्र. की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निशा वैष्णव, रामानंदी नवनिर्माण सेना म.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित बैरागी, डूंगरपुर के समाजसेवी भगवान दास वैष्णव, प्रतापगढ़ वैष्णव समाज जिलाध्यक्ष गोपालदास वैष्णव, चित्तौड़गढ़ से महेश वैष्णव तथा इंदौर समाज अध्यक्ष कृष्णा वैष्णव , राजगढ़ जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला बैरागी, एडवोकेट गोपाल जी वैष्णव गुलाबपुरा ,श्री सीताराम जी बैरागी छात्रावास अध्यक्ष केकड़ी,श्री घनश्याम जी वैष्णव उदयपुर ,श्री कुलदीप जी गृहस्थी बांसवाड़ा , श्री चन्द्र भूषण जी बैरागी इंदौर ,श्री आर डी बैरागी दादा इंदौर आदि उपस्थित रहे।

प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ ही वैष्णव बैरागी कोर कमेटी मंदसौर द्वारा शहर में एक ऐतिहासिक एवं विशाल तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया। डीजे की देशभक्ति धुनों पर थिरकते समाजजनों से ओतप्रोत यह रैली कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम से प्रारंभ हुई। राष्ट्रीय भावना को प्रदर्शित करती इस रैली में खुली जीपों और सुसज्जित बग्घियों में अतिथियों व सम्मानित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बैठाया गया था। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के दौरान विभिन्न समाजों एवं सामाजिक समितियों द्वारा जगह-जगह चौराहों पर रैली का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात, गंगा गार्डन खानपुरा पहुंचकर भोजन प्रसादी के साथ रैली का समापन हुआ।

समारोह का सफल संचालन एडवोकेट तरुण वैष्णव (प्रतापगढ़) ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन अध्यक्ष राधेश्याम बैरागी (करजू) द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}