नीमचमध्यप्रदेश

मनीष शर्मा बने सांसद प्रतिनिधि


नीमच।

जिले में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से राजनीति की शुरुआत करने वाले मनीष शर्मा अब अपनी राजनीतिक एवं सामाजिक सक्रियता के एक नए मुकाम की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। नीमच-मंदसौर-जावरा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा एवं मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू की अनुशंसा पर मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार), जिला नीमच में मनीष शर्मा को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

मनीष शर्मा पिछले करीब 12 वर्षों से छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। इसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी संगठन से जुड़कर लगातार सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। गांव-गांव पहुंचकर युवाओं और समाज के बीच अपनी पहचान बनाने वाले मनीष शर्मा की नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।

मनीष शर्मा पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। छात्र जीवन से लेकर अब तक युवाओं और समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में उनकी सक्रियता रही है।

उनकी नियुक्ति को जिले के युवाओं के लिए नई ऊर्जा और नई जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि मनीष शर्मा युवाओं की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

अपनी नियुक्ति पर मनीष शर्मा ने क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए युवाओं और समाज के हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}