प्लाज्मा सेपरेशन मशीन बंद, शीघ्र शुरू करने के लिए विधायक विपिन जैन ने लिखा कलेक्टर को पत्र

प्लाज्मा सेपरेशन मशीन बंद, शीघ्र शुरू करने के लिए विधायक विपिन जैन ने लिखा कलेक्टर को पत्र
मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में लंबे समय से खराब पड़ी प्लाज्मा सेपरेशन (प्लेटलेट सेपरेशन) मशीन को शीघ्र दुरुस्त कर चालू किए जाने की मांग को लेकर जागरूक विधायक श्री विपिन जैन ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है ।
विधायक श्री जेन ने पत्र में बताया कि जिला चिकित्सालय में प्लाज्मा सेपरेशन मशीन करीब एक माह से खराब है,जिसके कारण प्लाज्मा सेपरेशन का कार्य प्रभावित हो रहा है । प्लेटलेट्स सेपरेशन के लिए मरीजों एवं उनके परिजनों को नीमच जाना पड़ रहा हे जिससे उन्हें आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
विधायक श्री जैन ने कहा कि मशीन के बंद रहने से शासकीय संसाधनों और समय की भी अनावश्यक खपत हो रही है तथा मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में कठिनाई आ रही है।
विधायक श्री जेन ने जिला कलेक्टर से आग्रह किया कि जिला चिकित्सालय में संचालित प्लाज्मा सेपरेशन मशीन को तत्काल सही करवाकर शुरू कराया जाए ताकि मंदसौर जिले के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा मिल सके ।
विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता है । जिला चिकित्सालय में आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के सुचारु संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए ।


