शामगढ़मंदसौर जिला

सेन समाज ने किया नपाध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव का भव्य स्वागत-सम्मान, मंदिर परिसर में रोपे जाएंगे 501 पौधे..

सेन समाज ने किया नपाध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव का भव्य स्वागत-सम्मान, मंदिर परिसर में रोपे जाएंगे 501 पौधे..

शामगढ़।नगर के भगोरी रोड स्थित शांतिकुंज क्षेत्र में सेन समाज शामगढ़-जमुनिया के नवनिर्मित मंदिर परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेन समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं समाजजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव का पुष्पहार भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

सेन समाज द्वारा परिसर में भव्य एवं आकर्षक मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर की रूपरेखा तैयार हो चुकी है और निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। मंदिर के चारों ओर सुंदर बगीचा विकसित करने की योजना है, जिससे परिसर को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेन समाज के सदस्यों ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में कुल 501 पौधे लगाने का सामूहिक संकल्प लिया।

वहीं, सेन समाज शामगढ़ के अध्यक्ष श्री चौहान के अनुरोध पर नपाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने मंदिर परिसर में प्रस्तावित गार्डन में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, चकरी, फिसल पट्टी सहित अन्य खेल साधन उपलब्ध कराने की घोषणा की। नपाध्यक्ष की इस घोषणा पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार माना।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}