नीमच

ग्राम जवासा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली गई भव्य रैली, ग्रामीणों में दिखा जबरदस्त उत्साह

ग्राम जवासा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली गई भव्य रैली, ग्रामीणों में दिखा जबरदस्त उत्साह

नीमच/ जवासा -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री नवनीत जी रत्नाकर के मार्गदर्शन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जवासा के अध्यक्ष रितेश टेलर के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ग्राम जवासा में एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे गांव को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

रैली का शुभारंभ गांव के मुख्य चौराहे से भारत माता के जयकारों के साथ हुआ। रेली में क्षेत्रीय विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार घोड़े पर सवार होकर दोनों हाथों में तिरंगा लहराते हुए हाथों में तिरंगा थामे युवा, बुजुर्ग दोपहिया व चार पहिया वाहनों पर सवार होकर देशभक्ति के गीतों की धुन पर रवाना हुए। रैली गांव के प्रमुख मार्गों और बस्तियों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर रैली का आत्मीय स्वागत किया।

आयोजकों ने बताया कि इस विशाल रैली का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करना तथा प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है।

रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से पूरा जवासा गूंज उठा। अंत में रैली का समापन गांव के प्रमुख स्थल पर सभा के साथ हुआ, जहां तिरंगे के मान-सम्मान और देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गांव के वरिष्ठ ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य ग्रामीणजन युवा भारी मात्रा में उपस्थित जानकारी ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष रितेश टेलर द्वारा दी गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}