समस्यागरोठमंदसौर जिला

चचावदा पठारी स्कूल तक पहुंचने वाली सड़क बदहाल, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को परेशानी

चचावदा पठारी स्कूल तक पहुंचने वाली सड़क बदहाल, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को परेशानी

गरोठ। चचावदा पठारी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल तक पहुंचने वाला सड़क मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और कीचड़ होने से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चचावदा पठारी हायर सेकेंडरी स्कूल में ढलमू, गारिया खेड़ी, खेरखेड़ा, देवरिया, चचावदा साठिया, चचावदा चोकटिया सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रतिदिन अध्ययन के लिए पहुंचते हैं। बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है। जगह-जगह पानी भर जाने से विद्यार्थियों को कीचड़ और गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को विशेष परेशानी होती है। बारिश के दौरान फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

ग्रामीणों ने गरोठ विधायक एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क का शीघ्र निरीक्षण करवाकर आवश्यक मरम्मत एवं सड़क निर्माण कार्य कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द किया जाना चाहिए।

ग्रामीणों की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लें और जल्द से जल्द सड़क सुधार कार्य शुरू करवाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}