शामगढ़मंदसौर जिला

शामगढ़ तहसील में धरने का दूसरा दिन भी बेनतीजा, प्रशासन ने नहीं लिया सुध, अब गुरुवार को 4 तहसीलों का महाविरोध

किसान संघ ने बुधवार शाम को ट्रेक्टर रैली निकालकर सरकार को जगाने का प्रयास 

शामगढ़। फसल बीमा राशि की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। लेकिन शासन-प्रशासन ने दो दिन तक कोई ध्यान नहीं दिया। किसानों का कहना है कि 2019 की 75% बीमा राशि और 2025 के फसल बीमा का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। धरने पर बैठे किसानों का आरोप है कि प्रशासन किसानों की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा।

अब गुरुवार को महा विरोध

दो दिन तक अनसुनी के बाद अब किसान और आक्रामक हो गए हैं। भारतीय किसान संघ जिला गरोठ ने ऐलान किया है कि गुरुवार को गरोठ, शामगढ़, भानपुरा और सुवासरा – चारों तहसीलों के किसान एकजुट होकर शामगढ़ तहसील कार्यालय पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।

किसान नेताओं ने कहा कि “यह सिर्फ बीमा की लड़ाई नहीं है। यह हमारे अधिकार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है। यदि अब भी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।”

किसानों का नारा है – “चारों तहसील एक आवाज – किसान हित में हो न्याय”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}