समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 13 अगस्त 2026 गुरुवार

/////////////////////////////////////////////////////////
===========
18 अगस्त से सीतामऊ भागवत ज्ञान गंगा
सीतामऊ- नगर के चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज की सुवासरा रोड स्थित धर्मशाला में विद्वान भागवत आचार्य श्री विजय शंकर जी द्विवेदी द्वारा 18 अगस्त 2026 से 11 बजे से 4.30 बजे तक भागवत ज्ञान गंगा प्रवाहित की जाएगी आयोजक गनों ने समस्त धर्म प्रेमी सज्जनों से अधिक से अधिक संख्या में पधाकर भागवत ज्ञान गंगा का लाभ लेने का निवेदन किया।
============
एक शाम कॉमेडी के नाम, शुक्रवार को होगा भव्य आयोजन
=========
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न
मंदसौर 12 अगस्त 2026 / कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह की अध्यक्षता में जिले के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय लदुना की प्रबंध समिति तथा सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, एसडीएम श्री शिवानी गर्ग, तहसीलदार श्री मोहित सिंनम, जिला शिक्षा अधिकारी पंकज जाट, विद्यालय प्राचार्य श्री एच एस रेगर, उप प्राचार्य एस एच आई नकवी अभिभावक प्रतिनिधि श्री हरीश पाटीदार, श्रीमती देव कन्या परमार आदि उपस्थित रहे।
बैठक में विद्यालय के विकास के दृष्टिगत अनेक मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। कलेक्टर द्वारा विद्यालय तथा विद्यार्थी हित में प्रबंधन को दिशा निर्देशित किया गया। शैक्षणिक सुविधाओं के विकास के संबंध में कलेक्टर द्वारा जानकारी ली गई।
==========
स्वतंत्रता दिवस पर आमजन को तिरंगा वितरित करेंगे विधायक विपिन जैन
13 अगस्त को शाम 5 बजे गांधी चौराहे पर होगा कार्यक्रम
मंदसौर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लोकप्रिय विधायक विपिन जैन द्वारा तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम 13 अगस्त 2026, गुरुवार को शाम 5 बजे गांधी चौराहा, मंदसौर पर होगा । आगे जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजनारायण लाड़ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लोकप्रिय विधायक विपिन जैन आमजन को तिरंगा झंडा वितरित करेंगे । आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ना है । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन के शामिल होने की संभावना है ।
श्री लाड़ ने शहर के आम नागरिकों व कांग्रेसजन से कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है ।
=========
स्वतंत्रता दिवस पर रहेगा शुष्क दिवस
मंदसौर 12 अगस्त 2026 / कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंदसौर जिले की समस्त कंपोजिट मदिरा दुकान एवं समस्त मदिरा गोदाम एवं एफएल 2 बार / एफएल 2 क तथा देशी मदिरा भंडारकर मंदसौर तथा गरोठ का संचालन बंद रखा जाएगा
=======
ग्राम बोहरा खेड़ी की शासकीय भूमि के संबंध में आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है
मंदसौर 12 अगस्त 2026 / तहसीलदार तहसील मंदसौर द्वारा बताया गया है कि ग्राम पंचायत बोहरा खेड़ी द्वारा ग्राम बोहरा खेड़ी की शासकीय भूमि सर्वे नंबर 65 में से 0.400 हेक्टर मद शासकीय को ग्राम पंचायत को सामुदायिक एवं मांगलिक भवन हेतु आवंटित किए जाने की मांग की गई है।
अतः आवेदक को उक्त भूमि आवंटित किए जाने के विषय में जिस किसी व्यक्ति अथवा संस्था को कोई आपत्ति या सुझाव हो तो वह इस प्रकरण में नियत पेशी दिनांक 31 अगस्त 2026 तक स्वयं अथवा किसी विद्या प्रतिनिधि के माध्यम से प्रस्तुत कर सकता है। नियत समय अवधि के उपरांत प्रस्तुत किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
========
मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए विद्युत पारेषण लाइन निर्माण के संबंध में अपर जिला दंडाधिकारी द्वारा आदेश जारी
मंदसौर 12 अगस्त 2026 / कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के अनुमोदन अनुसार अपर जिला दंडाधिकारी श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा जिले की मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए 132 केवी डीसीडीएस विद्युत पारेषण लाइन निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत लाइन में आने वाले तहसील मल्हारगढ़ के ग्राम पहेड़ा, झान्याखेडी, नारायणगढ़, सोमीया, हरसोल, छांदरपुर, खेजड़ी, ईरली, मंशाखेड़ी, सरवानिया, अरनियाजटिया, समस्त ग्राम तहसील मल्हारगढ़ के ज्ञात अज्ञात गांव की राजस्व सीमाओं के भूमि स्वामियों कृषकों या अन्य व्यक्तियों द्वारा कार्य प्रभावित नहीं किया जाए। इस हेतु अपर जिला दंडाधिकारी द्वारा भारतीय तार अधिनियम 1885 की धारा 10 सहपठीत धारा 16 (1) के अंतर्गत आदेश जारी किया गया है।
उपरोक्त जारी आदेश के अनुसार निर्माण का कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ किया जाकर 2 वर्ष की अवधि में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। प्रभावित व्यक्ति या कृषक की फसल का मूल्यांकन शीघ्र करवाया जाकर राशि का वितरण करवाने के लिए कार्यपालन यंत्री अति उच्च दाब निर्माण संभाग मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड रतलाम तथा मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना जल संसाधन संभाग मंदसौर संयुक्त रूप से उत्तरदाई रहेंगे। निर्माण कार्य में आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किए जाने पर विशेष ध्यान रखा जावेगा उपर्युक्त अनुमति के परिप्रेक्ष्य में प्रस्तावित लाइन के निर्माण कार्य में किसी व्यक्ति, कृषक या भूमि स्वामी द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 188 के अधीन अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर सक्षम न्यायालय के समक्ष अनुमति के प्रकाश में अभियोजन के कार्रवाई की जाएगी।
=================
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान जिले के सीतामऊ में शिविर 14 अगस्त को
मंदसौर 12 अगस्त 2026 / मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले के सीतामऊ में आगामी 14 अगस्त को शिविर आयोजित होगा। कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने सभी अधिकारियों को शिविर की तैयारी के निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान अभियान के अंतर्गत जन समस्याओं शिकायतों का निराकरण किया जाएगा संबंधित जनप्रतिनिधीकरण अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत सीतामऊ के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 14 अगस्त को अधिकारियों द्वारा भ्रमण करके लोक संपर्क किया जाएगा। आमजन की शिकायत और समस्याओं का यथासंभव त्वरित निराकरण किया जाएगा। जिन शिकायतो समस्याओं के निराकरण में समय सीमा देनी होगी तो निश्चित समय सीमा दीजाएगी।
14 अगस्त को प्रथम सत्र में अधिकारियों द्वारा संपूर्ण सीतामऊ नगरी क्षेत्र के वार्डो का भ्रमण किया जाएगा। इसके अलावा जिन ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया जाएगा उनमें ग्राम सुरखेड़ा, लदूना, तितरोद, मामटखेड़ा, गोपालपुरा, दलावदा, ढण्ढेड़ा, दीपाखेड़ा, राजनगर, साखतली खेड़ा, मऊखेड़ा, सेदरामाता, धतुरिया, मानपुरा, खजूरीनाग, लसुडिया, भारतपुरा, भगोर, सगोर, पोटलिया, मोरियाखेड़ी, साताखेड़ी, झांगरिया, नकेड़िया, पतलासी कला, सरगसेदरा, सेमलियारानी, महुवा, महुवी, करण्डिया, लावरी, मुण्डला, मुवाला तथा रावटी शामिल है।
==========
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे
मंदसौर 12 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय क्रीड़ा परिसर में आयोजित होगा मुख्य समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
==========
कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिँह ध्वजारोहण करेंगे
मंदसौर 12 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री दिव्यांक सिँह द्वारा 15 अगस्त को प्रातः 08:00 बजे कलेक्टर परिसर में ध्वजारोहण किया जायेगा।
सभी अधिकारीयों, कर्मचारीयों को 15 अगस्त को प्रातः 07:30 बजे कलेक्टर परिसर में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है।
==========
कर अपवंचन की तथ्यात्मक एवं विश्वसनीय जानकारी विभाग की वेबसाईट पर सुचित करें
मंदसौर 12 अगस्त 2026 / राज्यकर मंदसौर वृत्त सहायक आयुक्त श्री रौनक दुबे द्वारा बाताया गया कि राज्यकर विभाग, म.प्र. द्वारा कर अपवंचन से संबंधित सूचनाएँ प्रदान करने हेतु आम नागरिकों, व्यापारियों एवं जागरुक करदाताओं से विभाग द्वारा अपील की गई है कि यदि उनके संज्ञान में जीएसटी / वाणिज्यिक कर से संबंधित कर अपवंचन की कोई विश्वसनीय जानकारी आती है तो विभाग की वेबसाईट पर उपलब्ध https:// mptax.mp.gov.in में Provide Tax Evasion Information विकल्प के माध्यम से विभाग को सूचना उपलब्ध करा सकते हैं, सूचना प्रदाय करने वाले नागरिक की गोपनीयता बनाये रखी जावेगी। प्राप्त सूचना का परीक्षण विभाग व्दारा नियंमानूसार किया जाएगा।
नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि तथ्यात्मक एवं विश्वसनीय जानकारी ही उपलब्ध कराएँ । कर। अपवंचन रोकने से शासकीय राजस्व में वृद्धि होती है तथा ईमानदारी से कर चुकाने वाले व्यापारियों को सम्मान एवं निष्पक्ष व्यावसायिक वातावरण मिलता है।
==========
जिले में अब तक 487.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
मंदसौर 12 अगस्त 2026 / जिले में इस वर्ष अबतक औसतन 487.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। 12 अगस्त की प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घन्टों में मंदसौर जिले में 46.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में भानपुरा में 46.2 मि.मी., भावगढ़ में 82.0 मि.मी., गरोठ में 74.0 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 39.0 मि.मी., संजीत में 52.0 मि.मी., धुंधड़का में 33.0 मि.मी., मंदसौर में 39.0 मि.मी., शामगढ़ में 33.2 मि.मी., कयामपुर में 31.0 मि.मी., सीतामऊ में 38.6 मि.मी. एवं सुवासरा में 42.0 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।
विगत 1 जून से अब तक वर्षामापक केन्द्र भानपुरा में 440.4 मि.मी., भावगढ़ में 567.2 मि.मी., गरोठ में 471.0 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 524.0 मि.मी., संजीत में 380.0 मि.मी., धुधंड़का में 603.0 मि.मी., मंदसौर में 492.0 मि.मी., शामगढ़ में 473.8 मि.मी., कयामपुर में 425.5 मि.मी., सीतामऊ में 508.6 मि.मी. एवं सुवासरा में 476.9 मि.मी., औसत वर्षा दर्ज की गई है। गांधीसागर बांध का जल स्तर अब तक 1298.08 फीट है।
==============
बेलारा ग्रामवासियों ने पंचायत की लापरवाही एवं निर्माणकार्य में घोर अनियमितता को लेकर कलेक्टर को दिया आवेदन जांच की मांग की
सीतामऊ- जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलारा के ग्रामवासियों ने सोमवार को हुई अंतिम संस्कार के समय हुई परेशानियों को लेकर ग्रामीणजनो ने कलेक्टर दिव्यांक सिंह को बेलारा पंचायत की घोर लारवाही को लेकर की शिकायत जिसमें कई प्रकार की समस्याओं से अवगत कराया गया है पंचायत के खिलाफ मंदिर के लिए ₹2 लाख स्वीकृत हुए थे जिसमें लगभग 50,000 के लगभग ही लगाए गए ऐसा आरोप ग्रामणी द्वारा आवेदन में लगाया गया बाकी राशि का हिसाब नहीं ग्रामीणों की मांग है कि इसकी जांच कराई जाए वही पानी की समस्या गांव में पानी की टंकी है लेकिन आज दिनांक तक पानी नहीं भरा पाइप लाइन होने से छत की टंकी नहीं भरी जा रही पानी की गंभीर समस्या बताई गई है लोग निजी साधनों से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं पंचायत की घोर लापरवाही वही पंचायत केवल 15 अगस्त को ही खुलती है सरपंच सचिव कभी नहीं दिखते समस्या पर ग्रामीणों को रोज चक्कर लगाने पड़ते हैं शिकायत में बताया गया कि बेलारा पंचायत के निर्माण कार्यों का मौका मुआयना करवा कर उचित समस्या का निराकरण जल्द से जल्द करवाया जाए स्वीकृत धनराशि का शासकीय योजना में उसका पूरा उपयोग करवाया जाए श्मशान मुक्तिधाम की दुर्दशा सुधारी जाए।
==========



