
हरियाली अमावस्या पर मनाया हरियाली महोत्सव,महाविद्यालय, एवं माध्यमिक में वृक्ष मित्र संघ टोली ने किया पौधरोपण
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
हरियाली महोत्सव एवं हरियाली अमावस्या के पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्ष मित्र राजेंद्र काला एवं वृक्ष मित्र संघ टोलीताल द्वारा शासकीय महाविद्यालय ताल एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश मेंड़ा, सहायक प्रोफेसर भारत सिंह मेंड़ा एवं महाविद्यालयीन स्टाफ तथा माध्यमिक विद्यालय के संजय जैन, श्रीमती प्रतिभा सोनी तथा टोली के देव पोरवाल,सुधर्म भरगट , भावेश मेहता, हर्ष राठौर, माधव परवाल, समर्पण परमार, अंशुल पोरवाल, अक्षत गुर्जर,दर्शन पिटलिया, मयंक शेटिया,समर्पण परमार ,कुलदीप सिंह ,आयुष्मान पोरवाल एवं भरत वर्मा ने भी सहभागिता की।
इस अवसर पर सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण का संदेश दिया। उपस्थितजनों ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया। हरियाली महोत्सव का यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प और समाज में सकारात्मक संदेश देने की दिशा में एक सार्थक पहल कहा जा सकता है।


