सीतामऊ में 14 अगस्त को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन

सीतामऊ में 14 अगस्त को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन
मंदसौर।मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले के सीतामऊ में आगामी 14 अगस्त को शिविर आयोजित होगा। कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने सभी अधिकारियों को शिविर की तैयारी के निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान अभियान के अंतर्गत जन समस्याओं शिकायतों का निराकरण किया जाएगा संबंधित जनप्रतिनिधीकरण अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत सीतामऊ के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 14 अगस्त को अधिकारियों द्वारा भ्रमण करके लोक संपर्क किया जाएगा। आमजन की शिकायत और समस्याओं का यथासंभव त्वरित निराकरण किया जाएगा। जिन शिकायतो समस्याओं के निराकरण में समय सीमा देनी होगी तो निश्चित समय सीमा दीजाएगी। 14 अगस्त को प्रथम सत्र में अधिकारियों द्वारा संपूर्ण सीतामऊ नगरी क्षेत्र के वार्डो का भ्रमण किया जाएगा। इसके अलावा जिन ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया जाएगा उनमें ग्राम सुरखेड़ा, लदूना, तितरोद, मामटखेड़ा, गोपालपुरा, दलावदा, ढण्ढेड़ा, दीपाखेड़ा, राजनगर, साखतली खेड़ा, माऊखेड़ा, सेदरामाता, धतुरिया, मानपुरा, खजूरीनाग, लसुडिया, भारतपुरा, भगोर, सगोर, पोटलिया, मेरिया खेड़ी, साताखेड़ी, झांगरिया, नकेड़िया, पतलासी कला, सरग सेदरा, सेमलियारानी, महुवा, महुवी, करण्डिया, लावरी, मुण्डला, मुवाला तथा रावटी शामिल है।


