देशनई दिल्ली

सतीश सनपाल पर कानूनी शिकंजा: यूएई में संपत्ति फ्रीज, जल्द खुलेगा भारत-यूएई फैले IPL सट्टेबाजी का कनेक्शन!

सतीश सनपाल पर कानूनी शिकंजा: यूएई में संपत्ति फ्रीज, जल्द खुलेगा भारत-यूएई फैले IPL सट्टेबाजी का कनेक्शन!

मूलतः शहडोल और जबलपुर निवासी चर्चित सतीश सनपाल अब गंभीर कानूनी संकट में फंस गए हैं। बुर्ज खलीफा में लग्जरी घर और शानदार लाइफस्टाइल के लिए सुर्खियों में रहने वाले सनपाल पर मध्य प्रदेश में नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व और फिजी के पश्चिम में स्थित वानूआतू द्वीप में निवेश के बदले उन्होंने नागरिकता भी हासिल की है, साथ ही उसके पास भारत का पासपोर्ट भी है। उनकी दूसरी पत्नी ताबिंदा के पास यूके राष्ट्रीयता है। उसकी पहली पत्नी से उनके दो बेटे लक्ष्य और जयाश सनपाल हैं। वे तलाक के बाद 2017 में अपनी दूसरी पत्नी ताबिंदा सनपाल से शादी कर चुके हैं। जिससे उसकी एक बेटी है। यूएई में उनकी संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। संपत्ति के स्रोतों और भारत-यूएई कनेक्शन का जल्द खुलासा होने की संभावना है। सनपाल की इस हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल और कानूनी मामलों के बीच अब जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। सतीश सनपाल का भारत के कोने कोने में फैला नेटवर्क और उसके संबंधों की पूरी कहानी जल्द सामने आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}