रोजगारभोपालमध्यप्रदेश

MP पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, SISF की 3 नई बटालियन बनेंगी। बैगा, भारिया, सहरिया के लिए अलग कंपनियां

CM मोहन यादव ने की घोषणा, 27,534 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति भी। 20 हजार रिक्त पदों पर लगातार होगी भर्ती। आदिवासी युवाओं को मिलेगा रोजगार

भोपाल। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल के रवीन्द्र भवन में पुलिस विभाग की नई भर्तियों और पदोन्नतियों को लेकर आयोजित आभार प्रदर्शन समारोह में बड़ी घोषणाएं कीं।

9,662 पदों पर होगी नई भर्ती

CM ने बताया कि वर्ष 2026 में प्रदेश के सभी विभागों में पदोन्नतियां की गई हैं। पुलिस विभाग में 58 संवर्गों के 27,534 अफसरों और कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है। इनमें 30 रक्षित निरीक्षक पदोन्नत होकर उप पुलिस अधीक्षक बने हैं। साथ ही पुलिस विभाग को विभिन्न पदों पर 9,662 भर्तियों की अनुमति मिली है। डीजीपी कैलाश मकवाना ने बताया कि दिसंबर 2024 में डीजीपी का पद संभालने के बाद पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं की समीक्षा की गई। भर्ती एवं चयन शाखा की समीक्षा में प्रदेश में विभिन्न स्तर के करीब 20 हजार पद रिक्त पाए गए। इनमें सब इंस्पेक्टर, सूबेदार, स्टेनो और एएसआई एम जैसे पद भी शामिल थे। जिस पर कार्रवाई 8 साल से भर्ती नहीं हुई थी। CM ने कहा कि रिक्त पदों के कारण पुलिसकर्मियों पर काम का दबाव बढ़ रहा था। अब लगातार भर्ती प्रक्रिया चलाई जाएगी।

SISF की 3 बटालियन बनेंगी

राज्य में औद्योगिक संस्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल यानी SISF की तीन बटालियन गठित की जाएंगी। CM ने कहा कि एक बटालियन खंडवा में बनाई जाएगी, जबकि दो अन्य बटालियनों के स्थान बाद में तय किए जाएंगे। CM ने कहा कि औद्योगिक और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए इस बल को मजबूत किया जाएगा।

बैगा-भारिया-सहरिया की अलग कंपनियां

सबसे बड़ी घोषणा आदिवासियों के लिए की गई। CM ने कहा कि राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल में बैगा, भारिया और सहरिया समुदाय की अलग-अलग कंपनियों के गठन की योजना भी है। इन कंपनियों का गठन पिछड़े समुदायों के युवाओं को पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ने के लिए किया जाएगा। इससे इन समुदायों के युवाओं को रोजगार के साथ सुरक्षा बल में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा।

पदोन्नति से बढ़ेगा मनोबल

CM ने कहा कि पदोन्नति से पुलिसकर्मियों का मनोबल और उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कंधे पर लगे जिम्मेदार उनके कंधा और जिम्मेदारी के साथ उनकी शोभा भी बढ़ा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}