आज 09 अगस्त के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां

⚜ 🪔🪔🪔 🕉 🪔🪔🪔 ⚜
🙏 श्री गणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभात 🙏
आज 09 अगस्त के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां
आज 09 अगस्त के दिन इतिहास में घटित घटनाएं
1173: इटली में विश्व प्रसिद्ध पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण कार्य शुरू हुआ।
1830 – लुई फिलिप फ्रेंच के राजा बने।
1831 – अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
1842 – वेबस्टर एशबर्टन संधि के तहत अमेरिका और कनाडा की सीमा निर्धारित की गई।
1892 – थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
1902 – एडवर्ड VII को यूनाइटेड किंगडम के राजा का ताज पहनाया गया।
1910 – अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।
1916 – कैलिफ़ोर्निया में लस्सेन ज्वालामुखीय राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया।
1925: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों ने ऐतिहासिक काकोरी कांड (ट्रेन एक्शन) को अंजाम दिया।क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में 10 लोगों ने गार्ड के डिब्बे में लोहे की तिज़ोरी को तोड़कर चार हज़ार रुपये लेकर फरार हो गए। यह घटना काकोरी षड्यंत्र के नाम से प्रसिद्ध है।
1942 – मुंबई में भारत छोड़ो आंदोलन के साथ करो या मरो का नारा देने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किए गए।
1942 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापाना की।
1942 – अहमद कवाम तीसरे बार ईरान के प्रधानमंत्री बने।
1945 – अमेरिका ने फैट नाम का दूसरा परमाणु बम जापान के नागासाकी शहर पर गिराया।
1945 – मंगोलिया ने जापान से युद्ध की घोषणा की।
1965 – सिंगापुर मलेशियाई संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1971 – भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।
1974 – राष्ट्रपति निक्सन के इस्तीफे पर उपराष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड संयुक्त राज्य अमेरिका के 38 वें राष्ट्रपति बने।
1999 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2000 – जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।
2000: भारतीय संसद ने मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी, जिससे एक नए राज्य छत्तीसगढ़ के गठन का रास्ता साफ हुआ।
2002 – पाकिस्तान में एक मिशनरी अस्पताल पर फिदायीन हमला, पांच व्यक्ति मारे गये ।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान के जलालाबाद शहर में एक बम विस्फोट में 50 लोग मारे गये।
2005 – नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
2006 – नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।
2008 – सरकारी क्षेत्र की तीन कंपनियाँ एनटीपीसी, एनएचपीसी व पावर फाइनेन्स कारपोरेशन तथा टाटा कन्सल्टेन्सी ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सचेंज गठित करने तथा उसके संचालन हेतु एक संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किये।
2008 – भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
2012- भारतीय सेना ने 9 अगस्त, 2012 को परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2019 – 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, अंधाधुन बेस्ट हिंदी फिल्म, आयुष्मान और विकी कौशल बेस्ट ऐक्टर।
2019 – केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ‘समग्र शिक्षा-जल सुरक्षा’ अभियान का शुभारंभ किया।
2019 – मेक्सिको के अनुसंधानकर्ताओं ने एक ऐसी तकनीक का विकास किया जिसके द्वारा कैक्टस की पत्तियों को प्लास्टिक के समान बायोडिग्रेडेबल पदार्थ के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।
2019 – राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित पोखरण फील्ड फायरिग रेंज में इजरायली मिसाइल ‘स्पाइडर’ का सफल परीक्षण किया गया।
2020 – श्रीलंका पीपुल्स पार्टी के 74 वर्षीय नेता महिंदा राजपक्षे ने चौथी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2020 – कर्नाटक के हुबली में रेलवे संग्रहालय को राष्ट्र को समर्पित किया।
2020 – अफगानिस्तान की संसद लोया जिरगा ने 400 तालिबान कैदियों की रिहाई को मंजूरी दे दी।
2021 – प्रधानमंत्री ने पीएम-किसान की 9वीं किस्त जारी की।
2022 – पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में सैन्य काफिले पर आत्मघाती विस्फोट में सेना के 4 जवान शहीद हुए।
2022 – जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन टूट गया , नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया व महाराष्ट्र में 18 नये मंत्रियों ने शपथ ली।
2022 – सिंगापुर में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस से जुड़े 200 साल पुराने ऐतिहासिक हरित खुले क्षेत्र पडांग को अपना 75वां राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
2022 – ताइवान की सेना ने किसी हमले के खिलाफ आत्मरक्षा के लिए लाइव-फायर आर्टिलरी ड्रिल शुरू की।
2023 – सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सैंडहर्स्ट अकादमी में 201वीं सॉवरेन परेड का निरीक्षण करने के लिए ब्रिटेन रवाना हुए।
2023 – भारतीय वेब ब्राउज़र डेवलपमेंट चैलेंज (आईडब्ल्यूबीडीसी) का शुभारंभ हुआ।
2023 – तटीय जलकृषि प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2023, भारतीय संसद के दोनों सदनों से पारित हुआ।
2023 – संसद ने अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एनआरएफ) विधेयक, 2023 को मंजूरी दी, विधेयक राज्यसभा से भी ध्वनि मत से पारित हुआ।
2024 – ओडिशा में देश का पहला अनाज ATM शुरू, 5 मिनट में 50 किलो अनाज बांटने मे सक्षम , हर राज्य का राशन कार्ड काम करेगा।
2024 – ब्राजील में 62 लोगों को ले जा रहा विमान क्रैश होने से सभी की मौत हुई।
2025 – दिल्ली के जैतपुर इलाके में भरभराकर बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हुई।
आज 09 अगस्त के दिन उत्सव और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय दिवस
अगस्त क्रांति दिवस (भारत छोड़ो आंदोलन स्मृति दिवस): 1942 में इसी दिन देशव्यापी ‘भारत छोड़ो’ (84वाँ , 8-9 अगस्त) आंदोलन प्रभावी हुआ था।
विश्व आदिवासी दिवस: संयुक्त राष्ट्र द्वारा दुनिया भर की स्वदेशी आबादी और आदिवासियों के अधिकारों के संरक्षण हेतु यह दिन समर्पित है।
नागासाकी दिवस (जापान): 1945 में नागासाकी पर गिरे परमाणु बम की बरसी।
सिंगापुर का राष्ट्रीय दिवस (National Day): 1965 में मलेशिया से स्वतंत्रता मिलने की स्मृति।
श्री हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई जयन्ती।
श्री कलिखो पुल स्मृति दिवस।
राष्ट्रीय व्यापारी दिवस (45वाँ)।
राष्ट्रीय महिला दिवस (दक्षिण अफ्रीका)।
राष्ट्रीय वीप दिवस (National Veep Day – अमेरिका)।
आज 09 अगस्त के दिन जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1776-अमेदेओ आवोगाद्रो : इटली के महान वैज्ञानिक, जिन्होंने ‘आवोगाद्रो संख्या’ (Avogadro’s Law) की खोज की थी।
1862 – स्वाभा कबी गंगाधर मेहर – 19वीं शताब्दी के एक प्रसिद्ध ओडिया कवि थे।
1876 – लॉर्ड लिटन द्वितीय – ये बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।
1891 – फ्रान्सिस वर्नर वाईली – संयुक्त प्रांत के राज्यपाल।
1892 – रंगनाथन, एस. आर. – विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री।
1892-डॉ. एस. आर. रंगनाथन : भारत में ‘पुस्तकालय विज्ञान के जनक’ (Father of Library Science) कहे जाने वाले गणितज्ञ और पुस्तकालय विज्ञानी।
1893-शिवपूजन सहाय : हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, संपादक और गद्य लेखक।
1909 – विनायक कृष्ण गोकाक – ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।
1915 – हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
1928 – मुंडक्कल मैथ्यू जेकब भारतीय राजनीतिज्ञ।
1933 – मनोहर श्याम जोशी – आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार।
1937 – अभिमन्यु अनत – हिंदी के साहित्यकार।
1938 – ऑस्ट्रेलिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोड लेवर का जन्म क्वींसलैंड में हुआ।
1954 – अशोक दीवान – भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी।
1963-व्हिटनी ह्यूस्टन: अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध पॉप और आरएंडबी गायिका, जिन्हें ‘द वॉयस’ भी कहा जाता है।4
1974 – महेश बाबू, भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
1975-महेश बाबू : तेलुगु सिनेमा के मशहूर और बेहद लोकप्रिय भारतीय अभिनेता।
1991 – हंसिका मोटवानी एक भारतीय अभिनेत्री।
1993 – दीपा करमारकर – ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट।
आज 09 अगस्त के दिन निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति
1962-हर्मन हेस: नोबेल पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध जर्मनी के शायर और लेखक नोबेल पुरुस्कार सम्मानित
1970-त्रिलोकीनाथ चक्रवर्ती : भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी नेता।
2002- रामकिंकर उपाध्याय, प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार ।
2016 – कलिखो पुल – अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
2017 – सांवर लाल जाट एक भारतीय राजनेता थे।
2019 – काइनेटिक कलाकृतियों के लिए जाने जाने वाले ग्रीक मूर्तिकार ताकीस का निधन।
2020 – भारतीय फुटबॉलर मनितोम्बी का 39 वर्ष की उम्र में निधन।
2020 – WWE के पूर्व दिग्गज रेसलर जेम्स ‘कमाला’ हैरिस (70) का निधन हुआ।
2021 – कमोडोर कासरगोड पटनाशेट्टी गोपाल राव एमवीसी, वीएसएम – भारतीय नौसेना में महावीर चक्र से सम्मानित एक अधिकारी थे।
2022 – प्रदीप शांताराम पटवर्धन मराठी फिल्मों और थिएटर के मशहूर एक्टर व हास्य अभिनेता (64) का मुंबई में निधन हुआ।
2022 – दक्षिण अफ्रीका के रुडोल्फ एरिक कोएर्टजन एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर (73) का रिवरडेल शहर में एक कार दुर्घटना में निधन हुआ।
2023 – इक्वाडोर की नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य फर्नांडो विलाविसेन्सियो (59) का निधन हुआ।
2023 – कनाडाई गीतकार रॉबी रॉबर्टसन (80) का निधन हुआ।
2024 – भारत की एक विख्यात गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता शोभना रानाडे (99) का निधन हुआ।
2024 – पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक 31 वर्षीय महिला पोस्ट ग्रेजुएट रेजिडेंट डॉक्टर का निधन हुआ। इस पंचांग के संकलन कर्ता मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी से।
2025 – कुवैत में भारतीय दूतावास के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार अकबरहुसैन फैरोज बाशा भारतीय नागरिक का निधन हुआ।
कृपया ध्यान दें –
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
