देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई में 55 लीटर कच्ची शराब व 350 किलो लहन बरामद

अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई में 55 लीटर कच्ची शराब व 350 किलो लहन बरामद

गोरखपुर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर संयुक्त अभियान चलाया गया।आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, कैम्पियरगंज (अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2 सदर) ने हमराहियों व चौकी प्रभारी अमरुतानी की पुलिस टीम के साथ थाना राजघाट क्षेत्र के अंतर्गत राप्ती नदी के किनारे, अमरूद बागों एवं झाड़ियों में अवैध कच्ची शराब के संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी।दबिश के दौरान मौके से लगभग 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त लगभग 350 किलोग्राम लहन तथा कई भट्टियों को नष्ट कर दिया गया। आबकारी निरीक्षक एस एन वर्मा ने बताया आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक अभियोग भी पंजीकृत किया गया है।इसी क्रम में क्षेत्र की कुछ देशी मदिरा दुकानों का औचक स्थलीय निरीक्षण भी किया गया, जिसमें सभी दुकानें नियमानुसार बंद पाई गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}