विकासमंदसौर जिलासीतामऊ

फतेहपुर चिकली में 37.49 लाख की लागत से बने अटल सुशासन भवन का लोकार्पण,

विधायक हरदीप सिंह डंग बोले—ग्राम विकास को मिलेगी नई गति

सीतामऊ। सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत फतेहपुर चिकली में 37 लाख 49 हजार रुपये की लागत से निर्मित अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) का लोकार्पण क्षेत्र के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक हरदीप सिंह डंग ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विधायक डंग ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास है और नवीन पंचायत भवन ग्रामवासियों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ बेहतर प्रशासन एवं जनसेवा का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने ग्राम पंचायत फतेहपुर चिकली एवं करणपुरा की सरपंच प्रेम कुंवर कुलदीप सिंह चौहान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए ग्रामवासियों को नई सौगात की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में  जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, सीतामऊ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धनसुख पाटीदार, मंडल महामंत्री देवेंद्र सिंह राठौड़ (काचरिया), जनपद सदस्य अरविंद सिंह खेजड़िया, राजू जाट (नाटाराम) सहित क्षेत्र के अनेक सरपंच, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायक डंग ने कहा कि नवीन पंचायत भवन ग्राम विकास की अवधारणा को और अधिक मजबूत करेगा तथा ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}