मंदसौर जिला

तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास अभियान के तहत औचक निरीक्षण, शिकायतों का हुआ मौके पर निराकरण

तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास अभियान के तहत औचक निरीक्षण, शिकायतों का हुआ मौके पर निराकरण

दलोदा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शासकीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। नगर परिषद नगरी (तहसील दलोदा) में तहसीलदार ब्रजेश मालवीय के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन कर विभिन्न शासकीय संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया।स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजातहसीलदार ब्रजेश मालवीय के नेतृत्व में गठित टीम ने सबसे पहले आरोग्यम स्वास्थ्य केंद्र, हायर सेकेंडरी स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दल ने संस्थाओं की कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की उपस्थिति और आमजन को मिलने वाली सुविधाओं की बारीकी से जांच की। तहसीलदार ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही न बरतने तथा आम जनता को बेहतर सेवाएं देने के सख्त निर्देश दिए।

नगर परिषद कार्यालय में लगा कैंप, आवेदनों का हुआ निपटारा

अभियान के अंतर्गत नगर परिषद नगरी के कार्यालय में एक विशेष शिविर (कैंप) का आयोजन किया गया। इस कैंप में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत क्षेत्रवासियों से प्राप्त हुई विभिन्न शिकायतों और आवेदनों की समीक्षा की गई। तहसीलदार की मौजूदगी में मौके पर ही कई लंबित मामलों और जन समस्याओं का त्वरित निराकरण कर आवेदकों को राहत पहुंचाई गई। इस दौरान प्रशासनिक अमले सहित नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}