सुवासरामंदसौर जिला

पावटी में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का हुआ आयोजन

पावटी में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का हुआ आयोजन

पावटी। गरोठ तहसील क्षेत्र के ग्राम पावटी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर दिव्यांक सिंह अनुविभागीय अधिकारी राहुल चौहान के मार्गदर्शन में 07 अगस्त शुक्रवार को गांव में क्षेत्रीय मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें मध्यप्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारीयों द्वारा जन समस्याओं की सुनवाई कर आवेदन प्राप्त किए गए उक्त शिविर में ग्राम पावटी चिकनिया पिपलिया मीठे शाह खजूरी दौड़ा पिपलिया मोहम्मद नलखेड़ा आदि पंचायत के नागरिकों की समस्याओं का सुना गया तथा उनके निराकरण का प्रयास किया गया।

इस दौरान ग्राम पंचायत पार्टी के सरपंच नारायण सिंह राठौड़ शिविर के नोडल अधिकारी राहुल भूरिया सचिव अभिजीत भदोरिया सहायक सचिव मोहन गुर्जर, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दरबार सिंह चौहान एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम पशुपालन विभाग कृषि विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पंचायत एवं राजस्व विभाग तथा खाद्य विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता सहायिका आदि कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}