शामगढ़ में बाउंड्री वॉल एवं पार्किंग स्थल का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

नपा अध्यक्ष श्रीमती यादव ने कॉलेज में विज्ञान एवं कॉमर्स संकाय की बैच शुरू करने की मांग उठाई
शामगढ़। कुशाभाऊ ठाकरे शासकीय महाविद्यालय शामगढ़ में नवनिर्मित बाउंड्रीवाल एवं पार्किंग निर्माण कार्य का विधायक हरदीप सिंह डंग ने लोकार्पण किया। 66.32 लाख रुपए की लागत से यह निर्माण पूरा किया गया है।श्री कुशाभाऊ ठाकरे शासकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नवनिर्मित बाउंड्री वॉल (सीमा दीवार) एवं व्यवस्थित पार्किंग स्थल का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों कॉलेज स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री हरदीप सिंह डंग रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता श्री नरेंद्र यादव एबीवीपी के जिला संयोजक चंद्रावत सिंह बलवंत सिंह पंवार धीरज संघवी जन भागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ जोशी एबीपी जिला संयोजक चंद्र राजसिंह पवार एबीवीपी नेता मृदुल मांदलिया एवं हर्षित डारिया अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओपी गहलोत ने स्वागत भाषण दिया व महाविद्यालय के शिक्षकों ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर स्वागत किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता श्री नरेंद्र यादव ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं की उच्च शिक्षा को सुगम बनाने के लिए कॉलेज में विज्ञान (Science) एवं कॉमर्स (Commerce) संकाय की नई बैच चालू करने की पुरजोर मांग रखी ताकि स्थानीय छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े
मुख्य अतिथि विधायक श्री हरदीप सिंह डंग ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में हम सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लगातार संसाधन और सुविधाएं जुटाने में प्रगतिरत है। कॉलेज परिसर में बाउंड्री वॉल बनने से छात्राओं व स्टाफ को सुरक्षित माहौल मिलेगा और पार्किंग स्थल से यातायात सुव्यवस्थित होगा। उन्होंने कॉलेज में नए संकाय शुरू करवाने के लिए शासन स्तर पर त्वरित प्रयास करने का आश्वासन दिया
इस अवसर पर नगर परिषद के पार्षदगण एल्डरमैन विधायक प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता विद्यार्थी परिषद के सदस्य महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल कपिल शर्मा ने आभार शंभूसिंह बारिया ने व्यक्त किया।
लोकार्पण अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारीगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।



