मंदसौर जिलासीतामऊ

सरस कुंवर क.उ.मा. विद्यालय सीतामऊ का गुरुजनों सम्मान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया

सरस कुंवर क.उ.मा. विद्यालय सीतामऊ में गुरुजनों का सम्मान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया

सीतामऊ- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर स्थित शासकीय सरस कुंवर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम, गुरुजनों के सम्मान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।।

कार्यक्रम में  विद्यालय के प्राचार्य शिक्षकगण, विद्यालय परिवार एवं छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। छात्राओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया तथा गुरुजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर  विद्यालय के शिक्षकों का स्वागत सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्री मनोज  शुक्ला, भाजपा जिला मंत्री एवं योगपीठ शिक्षक, श्रीमती सुशीला  राठौर, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र बामनिया एवं सांसद प्रतिनिधि श्री राजेंद्र  राठौर, नगर परिषद सभापति श्री विवेक  सोनगरा, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, एवं विद्यालय प्राचार्य श्री जरेलाल  डांगी ने आगंतुक सभी का स्वागत अभिनन्दन विद्यालय परिवार की ओर से किया।

“प्रकृति संरक्षण दिवस अवसर पर परिसर में फलदार 21 पौधारोपण किया गया।योग से स्वास्थ्य, गुरु से ज्ञान और वृक्ष से जीवन मिलता है इन सभी का जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}