रतलामआलोट

नशे से दूरी है ज़रूरी: उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजुरी देवड़ा मे रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कि गई 

नशे से दूरी है ज़रूरी: उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजुरी देवड़ा मे रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कि गई 

कला के माध्यम से युवाओं छात्रों के भीतर सकारात्मक सोच का विकास करना- एसडीओपी गौर

किशनगढ़ ताल

ठा शंभू सिंह तंवर

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खजुरी देवड़ा में रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खेल एवं युवा कल्याण विभाग रतलाम तथा पुलिस विभाग रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

एसडीओपी श्रीमती पल्लवी गौर ने बताया की इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रखना और कला के माध्यम से उनके भीतर सकारात्मक सोच का विकास करना है।

युवाओं ने कला से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

प्रतियोगिता दोपहर 2 बजे से शुरू हुई, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों और स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी सुंदर रंगोलियों और चित्रकारी के माध्यम से नशे से होने वाली हानियों को दर्शाया और समाज को जागरूक करने वाले संदेश उकेरे।

संस्था प्राचार्य जाकिर मेव ने इस मौके पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल अपनाएं – नशे से दूरी बनाएं” का संदेश आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कला और खेल युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने की ऊर्जा देते हैं। रंगोली प्रतियोगिता मे प्रथम डिम्पल राठौर,निकिता पोरवाल द्वितीय माना कुमारी, दुर्गा कुमारी तृतीय अनुराज कुंवर, परनिका कुंवर, आरुषि बैरागी रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता मे प्रथम नाराज कुंवर द्वितीय मंजू लोहार, जयमाला पोरवाल व तृतीय वर्षा मालवीय, जशोदा सुथार, दिलकुश कुंवर व रीना धनगर रही।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों ने कला के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया और नशे से दुरी की शपथ ली।

कार्यक्रम मे एसडीओपी श्रीमती पल्लवी गौर, संस्था प्राचार्य जाकिर हुसैन मेव सहित समस्त विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}