भानपुरा पुलिस को मिली सफलता, 170 ग्राम एमडीएमए व 4.5 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त कर 02 आरोपीयों को किया गिरफ्तार

भानपुरा पुलिस को मिली सफलता, 170 ग्राम एमडीएमए व 4.5 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त कर 02 आरोपीयों को किया गिरफ्तार
भानपुरा ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशनों के तारतम्य में श्री रामसनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ एवं श्री विजय कुमार यादव एसडीओपी महोदय गरोठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला व चौकी प्रभारी भैसोदामण्डी उप निरीक्षक धर्मेश यादव की टीम ने भैसोदामण्डी ने बस स्टेण्ड के आगे आमरोड भैसोदामण्डी पर कार्यवाही करते हेतु आरोपीगण आयमान खान व साबान खान निवासीयान इन्दौर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 170 ग्राम एमडीएमए व 4.5 किलोग्राम डोडाचुरा कीमती 188000 /- रूपये को जप्त करने में सफलता हासिल की ।
28.07.2026 को चौकी प्रभारी भैसोदामण्डी उप निरीक्षक धर्मेश यादव को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति एक स्विफ्ट डिजायर कार सफेद रंग की जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP 09 DL 8832 में बैठकर भवानीमण्डी तरफ से होकर भैसोदामण्डी बस स्टेण्ड होते हुए रेल्वे फाटक क्रॉस कर भैसोदा तरफ किसी बाहरी तस्कर को अवैध मादक पदार्थ एमडी व डोडाचुरा देने जाने वाले है यदि तत्काल घेराबंदी की जावे तो उक्त व्यक्तियो को अवैध मादक पदार्थ एमडीएम व डोडाचुरा सहित पकडने मे सफलता मिल सकती है । सूचना विश्वनीय होने से चौकी प्रभारी भैसोदामण्डी उप निरीक्षक धर्मेश यादव के द्वारा तत्काल सउनि ओंकार सिहं ठाकुर के हमराह टीम गठित कर घेराबंदी की जाकर मौके से आयमान पिता अयाज खान जाति मुसलमान निवासी मैन रोड आजाद नगर इन्दौर व साबान खान पिता मोहम्मद फारूख जाति मसुलमान निवासी लोधीपुरा इन्दौर को मय स्विफ्ट कार क्रमांक MP09 DL8832 के मोके पर पकडा व पुलिस द्वारा कार्यवाही करते आरोपीगणों की कब्तजे बाली कार की तलासी लेते उसमें से 170 ग्राम एमडीएमए व 4.5 किलोग्राम डोडाचुरा मिला जो कीमती करीब 188000 /- रूपये रूपये होना पाई जिसे मौके पर पुलिस द्वारा जप्त किया गया व आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर अपराध धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । आरोपीगणों से अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए व डोडाचुका के स्त्रोत के संबंध मे पूछताछ कर अनुसंधान किया जा रहा है ।
जप्त मश्रुका – 170 ग्राम एमडीएमए व 4.5 किलोग्राम डोडाचुरा कीमती 01 लाख 80 हजार रूपये
एक स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP09 DL8832 कीमती 04 लाख रूपये
गिरफ्तार आरोपीः- 1. आयमान पिता अयाज खान जाति मुसलमान निवासी मैन रोड आजाद नगर इन्दौर (म.प्र.)
2. साबान खान पिता मोहम्मद फारूख जाति मसुलमान निवासी लोधीपुरा इन्दौर (म.प्र.)
सराहनीय कार्य – उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय कुमार बुन्देला, चौकी प्रभारी भैासोदामण्डी उप निरीक्षक धर्मेश यादव व सउनि ओंकार सिहं ठाकुर व टीम का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।



