पन्नामध्यप्रदेश

पन्ना टाइगर रिजर्व में IRS अधिकारी का आलीशान रिसॉर्ट अवैध घोषित

पन्ना टाइगर रिजर्व में IRS अधिकारी का आलीशान रिसॉर्ट अवैध घोषित

पन्ना टाइगर रिजर्व के इको-सेंसिटिव जोन में वरिष्ठ IRS अधिकारी श्रीनिवास कुमार और उनकी पत्नी द्वारा बिना अनुमति बनाया गया आलीशान होमस्टे जांच में अवैध घोषित कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2018 से 2022 के बीच खरीदी गई 4.9 एकड़ भूमि का बड़ा हिस्सा राजस्व अभिलेखों में वन भूमि के रूप में दर्ज है। इस निर्माण के लिए वन विभाग से कोई अनिवार्य अनुमति या स्वीकृति नहीं ली गई थी। स्थल निरीक्षण के दौरान वन विभाग की टीम को वहां छह कॉटेज, स्विमिंग पूल, किचन-डाइनिंग हॉल, जिम, जल शोधन संयंत्र, पार्किंग शेड और कर्मचारियों के लिए दो मंजिला भवन जैसी सुविधाएं मिलीं। इसके अलावा दो सफारी वाहन, ट्रैक्टर, नाव और निर्धारित मानकों से अलग एक बड़ी आरा मशीन भी बरामद हुई है, जिसे वन विभाग ने जब्त कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}