सट्टा खेलते एक भाजपा का युवा नेता 05 आरोपियो को नारायणगढ पुलिस ने किया गिरप्तार

सट्टा खेलते एक भाजपा का युवा नेता 05 आरोपियो को नारायणगढ पुलिस ने किया गिरप्तार
मल्हारगढ़-पुलिस चौकी बुढा थाना नारायणगढ को अवैध जुआ खेलते 05 आरोपियो को पकडने मे मिली सफलता जिसमे एक भाजपा का युवा नेता भी धराया।
पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के अवैध गतिविधियो पर धरपकड व कार्यवाही के सख्त निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल व अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ श्री पी.एस. बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरी राजेन्द्र कुमार पवार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 23.07.2026 को उनि विकास गेहलोत चौकी प्रभारी बुढा की टीम द्वारा मुखबीर की सुचना पर कार्यवाही करते हुए घटना स्थल झारडा रोड सलीम की मटन की दुकान के पिछे से अवैध रुप से ताश के पत्तो पर रुपये पैसे से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे 05 आरोपियो को पडककर नगदी,वाहन, मोबाईल को किया जप्त और आरोपिगणों के विरुद्ध थाना नारायणगढ पर अपराध क्रमांक 234/26 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
जिसमे मौके से आरोपी जसवंत सिंह पिता नवल सिंह सोंधिया राजपुत उम्र 41 साल निवासी बांसखेडी थाना नारायणगढ,मनोहर सिंह पिता भुर सिंह सोंधिया राजपुत उम्र 36 साल निवासी गर्रावद थाना नारायणगढ,भाजपा नेता युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष पप्पु पिता गोपाल उर्फ बापुलाल सोलंकी(सेन) उम्र 36 साल निवासी खडपालिया थाना नारायणगढ,विक्रम सिंह पिता नाहर सिंह सोंधिया राजपुत उम्र 36 साल निवासी बांसखेडी थाना नारायणगढ, सलीम पिता गुलाम मोहम्मद उम्र 39 साल निवासी बुढा थाना नारायणगढ को गिरप्तार किया।
जप्त मश्रुका – 5 एंड्रोइड मोबाईल फोन कीमती 25000 रुपये चार मोटर साईकल क्रं. MP-14-MX-9014, मोटर साईकल क्रं. MP-14-MF-5409, मोटर साईकल क्रं. MP-14-MZ 9493, मोटर साईकल क्रं. MP-14-MF-2377 कीमती 1,20,000 रुपये,52 ताश के पत्ते व 11800 रुपये नगदी
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नारायणगढ व पुलिस चौकी बुढा की टीम की सराहनीय भूमिका रही ।


