मंदसौर जिलासीतामऊ

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत साताखेड़ी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत साताखेड़ी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लदुना।मंदसौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” विशेष जनजागरूकता अभियान के तहत रविवार, 19 जुलाई 2026 को थाना सीतामऊ अंतर्गत साताखेड़ी चौकी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान साताखेड़ी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मूलचंद धाकड़ ने साताखेड़ी बस स्टैंड पर उपस्थित आमजन को शराब, तंबाकू, मादक पदार्थों सहित सभी प्रकार के नशों के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को नशे के सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए पुलिस द्वारा जनसहभागिता के माध्यम से नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने भी अभियान का समर्थन करते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}