नीमचमध्यप्रदेश
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

नीमच।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, रामपुरा (जिला नीमच) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निःशुल्क है तथा अभिभावक एवं विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नीमच जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत हों। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना आवश्यक है।
विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि पात्र विद्यार्थी इस प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय में प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकें।



