घटनाभानपुरामंदसौर जिला
गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के कॉटेज में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे दो पर्यटक

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के कॉटेज में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे दो पर्यटक

भानपुरा: गांधीसागर नंबर 8 पर स्थित फॉरेस्ट फेस्टिवल रिसॉर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। आज सुबह करीब 7:00 बजे रिसॉर्ट के एक कॉटेज में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरा कॉटेज जलकर खाक हो गया।गनीमत रही कि कॉटेज में ठहरे एक महिला और पुरुष समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना गांधीसागर की डायल 112 (FRV) तुरंत मौके पर पहुंची। आरक्षक मंगलेश पाटीदार और पायलट लोकेंद्र पारीक ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता लगाया जा रहा है।



