इंदौरमध्यप्रदेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना को पुलिस ने उठाया, ड्रग नेटवर्क में नाम आने के बाद हो रही पूछताछ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना को पुलिस ने उठाया, ड्रग नेटवर्क में नाम आने के बाद हो रही पूछताछ

इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को इंदौर पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन पर दो थानों में पहले से मामले दर्ज हैं। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार देर रात दो कथित ड्रग्स पैडलरों की गिरफ्तारी के बाद की है। बताया जाता है पैडलरों ने नाना का नाम लिया था। बताया जाता है कि बुधवार रात पुलिस ने दो लोगों को ड्रग के साथ पकड़ा था। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने नाना पटवारी से ड्रग लेने क बात कही। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आरोपियों ने नाना पटवारी से संबंध होने की बात कही है, वहीं पूछताछ के दौरान नाना ने भी आरोपितों को जानने की बात स्वीकार की है।

पहले भी कई मामलों में आ चुका है नाम

नाना पटवारी का नाम इससे पहले भी एक ड्रग्स प्रकरण में सामने आ चुका है। इसी वजह से पुलिस इस मामले की कड़ियों को पुराने मामलों से भी जोड़कर जांच कर रही है।

पुलिस ने जारी नहीं किया कोई बयान

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। सात साल पुराने खुशी कुलवाल आत्महत्या कांड में भी नाना का नाम सामने आया था।

विवेक तन्खा ने किया पोस्ट

राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि इंदौर पुलिस ने बिना सूचना दिए नाना पटवारी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस उन्हें कहां ले गई है, इसकी जानकारी भी परिवार को नहीं दी गई। तनखा ने यह भी लिखा कि इंदौर पुलिस ऐसी परिपाटी न बनाए, जो भविष्य में तकलीफदेह साबित हो।

नाना पर कई केस हैं दर्ज

जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के खिलाफ हत्या के प्रयास और जमीन से जुड़े एक अन्य मामले में पहले से केस दर्ज हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी इंदौर पुलिस ने नाना पटवारी को गिरफ्तार किया था। उस समय उनकी गिरफ्तारी सात साल पुराने एक मामले में हुई थी, जिसमें वे फरार चल रहे थे। नाना और उनके दो साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। इसके अलावा, पिछले वर्ष तेजाजी नगर पुलिस ने नाना समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज किया था। फरियादी नरेंद्र मेहता का आरोप था कि उनकी जमीन पर धोखे से नाना पटवारी ने कब्जा कर लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}