नीमचमध्यप्रदेश

समय पर वेतन और वार्षिक वेतन वृद्धि सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

*नीमच*
✒️

समय पर वेतन भुगतान, वार्षिक वेतन वृद्धि सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा एवं आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन (सीटू) के बैनर तले सोमवार को जिलेभर की आशा कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन स्थानीय कलेक्टर कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर चंद्र सिंह धारवे को सौंपा गया।
इससे पूर्व हनुमान मंदिर परिसर में यूनियन की बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद आशा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। ज्ञापन का वाचन अंगूरबाला अहीर ने किया।
यूनियन की जिला अध्यक्ष कृष्णा कांटे, महासचिव रेखा व्यास एवं उपाध्यक्ष कांता अहीर ने बताया कि आशा एवं आशा पर्यवेक्षक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की सभी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने तथा स्वास्थ्य संबंधी अभियानों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें प्रदेश में सबसे कम मानदेय मिलता है और कई-कई महीनों तक वेतन का भुगतान नहीं किया जाता।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि वेतन भुगतान व्यवस्था अत्यंत जटिल है तथा भुगतान में अनियमितता, मनमानी कटौती और लंबी देरी से आशा कार्यकर्ताओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शासन स्तर से समय पर भुगतान के निर्देश जारी होने के बावजूद उनका पालन नहीं किया जा रहा है।


यूनियन ने बताया कि प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं को मात्र 6 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलता है, जबकि देश के कई राज्यों में 10 हजार रुपये या उससे अधिक भुगतान किया जा रहा है। वर्ष 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 1,000 रुपये वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ भी अब तक आशा एवं आशा पर्यवेक्षकों को नहीं दिया गया, जबकि अन्य वर्गों को इसका लाभ मिल रहा है।
ज्ञापन में सवेतन साप्ताहिक अवकाश, अतिरिक्त यात्रा भत्ता, समय पर पूर्ण वेतन भुगतान, बकाया राशि का विवरण उपलब्ध कराने तथा गैर-विभागीय कार्यों का दबाव समाप्त करने की भी मांग की गई। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वयं के खर्च से कार्य कराने की मजबूरी को भी गंभीर समस्या बताया गया।
इस अवसर पर सीटू के प्रदेश सचिव कामरेड शैलेंद्र सिंह ठाकुर, जिला महासचिव सुनील शर्मा सहित शिवकन्या पाटीदार, गायत्री खारोल, नीतू जाटव, भावना शर्मा, रेखा राठौड़, रंजू नागदा, सुनीता धाकड़, शालिनी जयंत, गुड्डी मेघवाल, आशा रावत सहित नीमच, मनासा, जावद एवं पालसोड़ा ब्लॉक की सैकड़ों आशा कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}