गंगापुत्र रैगर महासंघ स्थापना दिवस: 7 जुलाई को सुखानंद धाम पर होगा महाआरती का आयोजन

गंगापुत्र रैगर महासंघ स्थापना दिवस: 7 जुलाई को सुखानंद धाम पर होगा महाआरती का आयोजन
सेवा, शिक्षा और संस्कार के ध्येय के साथ रैगर समाज की सक्रिय संस्था ‘गंगापुत्र रैगर महासंघ (पंजी.)’ की मध्यप्रांत इकाई (मध्य प्रदेश) द्वारा आज दिनांक 7 जुलाई को महासंघ का स्थापना दिवस माँ गंगा के उद्गम स्थल व सुखदेव मुनि की तपोस्थली सुखानंद धाम, अठाना में मनाया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए गंगापुत्र महासंघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आर्य दिलीप मांदौरिया (कनघट्टी) ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार यह आयोजन महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महेश वर्मा मेवलिया (अठाना) और युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मनीष आर्य मांदौरिया (पिपल्या रावजी) के नेतृत्व में सुखानंद धाम, अठाना (जिला नीमच) पर आज 7 जुलाई 2026, मंगलवार सायं 4 बजे माता गंगा की महाआरती एवं संगठन विस्तार संगोष्ठी के साथ संपन्न होगा। इसके तत्पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया है। इस अवसर पर समस्त सनातनी रैगर बंधुओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। संगठन से जुड़े पूर्व पदाधिकारी और आम समाजजन सभी स्थापना दिवस की महाआरती में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।. गौरतलव है कि वर्तमान में महासंघ का सदस्यता अभियान और नवीन कार्यकारिणी गठन का कार्य भी चल रहा है। साथ ही गंगापुत्र रैगर महासंघ और अखिल भारतीय रैगर महासभा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी दिनांक 12 जुलाई, रविवार को टाउन हॉल, दशहरा मैदान (नीमच) में रैगर समाज के बच्चों और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भी होने जा रहा है। समाज में शिक्षा, सेवा और संस्कार की उन्नति ही महासंघ का मुख्य उद्देश्य है।


