अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70 लीटर शराब व 440 किलो लहन बरामद

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70 लीटर शराब व 440 किलो लहन बरामद
गोरखपुर जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने शुक्रवार को थाना राजघाट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 70 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं लगभग 440 किलोग्राम लहन बरामद किया गया।आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा उप आबकारी आयुक्त गोरखपुर प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के मार्गदर्शन में आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 सदर ने अपनी टीम के साथ राप्ती नदी के किनारे, अमरूद के बागों एवं झाड़ियों में स्थित संदिग्ध स्थानों पर सघन अभियान चलाया।कार्रवाई के दौरान बरामद 70 लीटर कच्ची शराब को कब्जे में लिया गया, जबकि लगभग 440 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया है।आबकारी विभाग ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



