जिला शिक्षा केंद्र की नियुक्ति समिति में लोकेश कराड़ा की नियुक्ति

जिला शिक्षा केंद्र की नियुक्ति समिति में लोकेश कराड़ा की नियुक्ति
——————–
रिपोर्टर महेश मरेठा पिपलिया मंडी
मंदसौर। जिला शिक्षा केंद्र (समग्र शिक्षा अभियान) मंदसौर द्वारा जारी आदेश के तहत पिपलिया मंडी विधायक प्रतिनिधि लोकेश कराड़ा को जिला स्तरीय नियुक्ति समिति का अशासकीय सदस्य मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया की अनुशंसा पर किया गया है।
इस नियुक्ति के बाद जिले के शिक्षा क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता और समन्वय को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला स्तरीय नियुक्ति समिति शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं नियुक्ति संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
लोकेश कराड़ा के मनोनयन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, इष्ट मित्रों और परिजनों में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और जनसेवा की भावना का लाभ शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा तथा समिति के माध्यम से शिक्षा विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर लोकेश कराड़ा ने पार्टी नेतृत्व, प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया एवं संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर समन्वय और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत

