समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 03 जुलाई 2026 शुक्रवार

तालाब चौक से महाकाल मुक्तिधाम तक तालाब पाल सीसी रोड का विधायक डंग ने किया भूमिपूजन
सीतामऊ।सुवासरा विधानसभा के सीतामऊ नगर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास के नियमित क्रम में आज तालाब चौक से महाकाल मुक्तिधाम तक 47.60 लाख कि लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग ने भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र बामनिया, नगर परिषद अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रोडमल वर्मा, उपाध्यक्ष श्री सुमीत रावत, महामंत्री श्री प्रशांत चतुर्वेदी, श्री घनश्याम राठौर महाकाल मुक्ति धाम अध्यक्ष मुकेश चोरड़िया सहित पार्षद एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
========
रेल यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की समझाहिस दी
शामगढ़:- शामगढ़ जीआरपी थाने पर पदस्थ आरक्षक मोहित सैनी द्वारा साइबर फ्रॉड सहित रेल यात्रा के दौरान सावधानी बरतनी की शामगढ़ बस स्टैंड पहुंचकर बस में यात्रा करने वाले यात्रियों को जागरूक हेतु समझाहिस दी गई।
============
गर्भवती महिलाओं की प्रत्येक 3 माह में चिकित्सा अधिकारी से ही जांच करवाई जाएं – कलेक्टर श्रीमती गर्ग
जिला पोषण एवं जिला स्वास्थ्य समिति की संयुक्त बैठक संपन्न
मंदसौर 2 जुलाई 2026/ जिला पोषण एवं जिला स्वास्थ्य समिति की संयुक्त बैठक आज गुरूवार को कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने निर्देश दिये कि गर्भवती महिलाओं की प्रत्येक 3 माह में चिकित्सा अधिकारी से ही जांच करवाई जाएं, इस बात का विशेष ध्यान रखें । प्रत्येक 2, 9, 16 एवं 25 तारिख को जांच करवाएं। सार्थक एप्प से उपस्थिती लगाएं ।
बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंडया, सीएमएचओ डॉ गोविन्द सिंह चौहान, जिला समन्वयक, जिला परियोजना सहायक, ब्लॉक मेडिकल आफिसर, परियोजना अधिकारी, ब्लॉक समन्वयक एवं पर्यवेक्षक मौजूद थे ।
कलेक्टर द्वारा निर्देश दिये की मंदसौर जिले की समस्त आंगनवाडी केन्द्रों पर शतप्रतिशत बच्चों की उपस्थित रहे और आंगनबाड़ी खुलने की प्रविष्टि पोषण ट्रैक्टर एवं संपर्क पर आवश्यक रूप से दर्ज की जाएं।
समस्त ब्लॉक पर टीबी कैम्प लगाएं जाने एवं अधिक से अधिक व्यक्तिायों की जांच करें। बच्चों की अपार आईडी और आभा आईडी शत प्रतिशत किए जाने के निर्देश दिये। एनआरसी में बच्चों को नियमित भर्ती करवाए जाने और आगामी भर्ती हेतु डयू लिस्ट तैयार कर लिस्ट के अनुसार बच्चों को भर्ती किए जाने के निर्देश दिए।
=========
विकसित भारत जी राम जी योजना का हुआ भव्य शुभारम्भ
ग्राम पंचायत निपानिया अफजलपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
मन्दसौर 2 जुलाई 2026/ भारत सरकार की मनरेगा योजना के स्थान पर लागू नई योजना विकसित भारत जी राम जी का राष्ट्रीय शुभारम्भ आंध्रप्रदेश के जिल तिरूपति में केन्द्रीय मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ देश के सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिले के गणमान्य जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में हुआ। इस तरह से विकसित भारत जी राम जी योजना विधिवत पूरे देश में एक साथ प्रारंभ हो गई।
जनपद पंचायत मन्दसौर की ग्राम पंचायत निपानिया अफजलपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री मनुप्रिया यादव, जनपद अध्यक्ष मन्दसौर श्री बसंत शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रामप्रतापसिंह पंवार जिला पंचायत, स्थानिय जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।
उक्त अवसर पर माननीय अतिथियों द्वारा योजना के सम्बन्ध में ग्रामीणों को अवगत कराया तथा माननीय प्रधानमंत्री के विजन 2047 तक ग्रामों को विकसित करने में योजना की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान एक पौधा मां के नाम के तहत अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दी गई योजना की विस्तृत जानकारी का लाईव प्रसारण भी किया गया साथ ही योजना के बारे में लघु फिल्म के माध्यम से योजना की विशेषता जैसे 125 दिन का रोजगार की गारंटी, मजदूरी दर 300 रूपये, काम की मांग किए जाने पर 15 दिवस में काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता, मजदूरी भुगतान में विलंब पर क्षतिपूर्ति राशि देने तथा विकसित ग्राम पंचायत योजना के निर्माण हेतु कार्यों के चयन के लिए ग्राम पंचायत को अधिकार दिए गए हैं, विभिन्न प्रकार के कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु सामाजिक अंकेक्षण, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु उन्नत प्रौद्योगिकी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम गति शक्ति पोर्टल, युक्तधारा पोर्टल, जियो टेग आदि के उपयोग के बारे में अवगत कराया गया।
राज्य सरकार द्वारा बुवाई एवं कटाई सम्बन्धी मुख्य कृषि सम्बन्धी गतिविधियों हेतु कुल मिलाकर 60 दिनों की अवधि निर्धारित करने का प्रावधान है। इस दौरान इस योजना के तहत कार्यों का क्रियान्वयन नहीं होगा, जिससे कृषि कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो सके।
मध्यप्रदेश में योजना के वित्तीय प्रावधान हेतु केन्द्र एवं राज्य शासन की सहभागिता 60 अनुपात 40 में होगा। योजना क्रियान्वयन हेतु अनुमत्य कार्यों की चार श्रेणियां जल सुरक्षा और संरक्षण कार्य, ग्रामीण अवसंरचना से जुड़ कार्य, आजीविका संवर्द्धन के कार्य, जलवायु परिवर्तन व प्रतिकूल मौसम से निपटने वाले कार्य जिनमें विभिन्न प्रकार के कार्य ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम सभा के माध्यम से चिन्हित कर प्रारंभ कराये जायेंगे।
======
जिले में अब तक 136.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
मंदसौर 2 जुलाई 26 / जिले में इस वर्ष अबतक औसतन 136.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में मंदसौर जिले में 18.6 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में भानपुरा में 0 मि.मी., भावगढ़ में 0 मि.मी., गरोठ में 0 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 12.0 मि.मी., संजीत में 5.0 मि.मी., धुंधड़का में 38.0 मि.मी., मंदसौर में 7.0मि.मी., शामगढ़ में 44.4 मि.मी., कयामपुर में 56.0 मि.मी., सीतामऊ में 33.8 मि.मी. एवं सुवासरा में 9.0 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।
विगत 1 जून से अब तक वर्षामापक केन्द्र भानपुरा में 118.4 मि.मी., भावगढ़ में 83.0 मि.मी., गरोठ में 116.6 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 161.0 मि.मी., संजीत में 97.0 मि.मी., धुधंड़का में 185.0 मि.मी., मंदसौर में 135.0 मि.मी., शामगढ़ में 167.6 मि.मी., कयामपुर में 148.5 मि.मी., सीतामऊ में 142.2 मि.मी. एवं सुवासरा में 148.0 मि.मी., वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। गांधीसागर बांध का जल स्तर अब तक 1289.30 फीट है।
========



