पर्यावरणमंदसौरमंदसौर जिला

डॉक्टर्स डे और सीए डे पर सम्मान समारोह आयोजित, नए डॉक्टर्स और सीए का हुआ सम्मान

डॉक्टर्स डे और सीए डे पर सम्मान समारोह आयोजित, नए डॉक्टर्स और सीए का हुआ सम्मान
मंदसौर। लायंस क्लब मंदसौर गोल्ड द्वारा डॉक्टर्स डे (चिकित्सक दिवस) और सीए डे (चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस) के विशेष अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मंच पर क्लब के अध्यक्ष लायन मनोज मित्तल, कोषाध्यक्ष लायन वीरेंद्र सिंह चौहान, ज़ोन चेयरमैन लायन संजय पारीक और कार्यक्रम संयोजक लायन सुदीप दास मंचासीन रहे। अतिथियों ने नए प्रोफेशनल्स का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देश और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
क्लब अध्यक्ष लायन मनोज मित्तल ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि डॉक्टर और सीए समाज के दो मजबूत स्तंभ हैं, और नए प्रोफेशनल्स का सम्मान करना क्लब के लिए अत्यंत गर्व की बात है।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में इस वर्ष नए बने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स  और डॉक्टर्स को उनकी इस बड़ी उपलब्धि के लिए लायंस क्लब मंदसौर गोल्ड द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से डॉ. दीपक मकवाना, डॉ. निशांत पटेल, डॉ. जिज्ञासा बरोड, डॉ. लवी उकावत गुप्ता, डॉ. निकी मिनारिया, डॉ. रन सिंह तंवर एवं डॉ. हिमांशु परमार तथा सीए रितेश पारीक, सीए अक्षिता राठौर, सीए निशि पालीवाल, सीए निशिता सोमानी, सीए पार्थ छापरवाल, सीए शिवम काबरा एवं सीए महीका अग्रवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सदस्यों और शहर के प्रबुद्ध जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से लायन राजकुमार पारीक, लायन किशोर अग्रवाल, लायन विनोद उकावत, लायन नरेश पाटनी और लायन दिनेश बाबानी शामिल थे। उपस्थित सभी सदस्यों ने नए डॉक्टर्स और सीए को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन लायन विजय पलोड़ ने किया तथा आभार लायन सुदीप दास ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}