खाती मंदिर पोलियो केंद्र 253 पर 98 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता से सफल रहा पल्स पोलियो अभियान
गरोठ– पल्स पोलियो अभियान के तहत खाती मंदिर स्थित पल्स पोलियो केंद्र 253 पर 0 से 5 वर्ष तक के 98 बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाई गई। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना तथा समाज को पोलियो मुक्त बनाए रखना है।
अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता श्रीमती संतोष गुजराती एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ज्योति मालवीय ने केंद्र पर उपस्थित रहकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई तथा अभिभावकों को नियमित टीकाकरण और पल्स पोलियो अभियान के महत्व की जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को प्रत्येक पल्स पोलियो अभियान में निर्धारित केंद्र पर लाकर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत का लक्ष्य निरंतर कायम रखा जा सके।



