मल्हारगढ़मंदसौर जिला

डॉ मुखर्जी का राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए दिया उद्घोष हर भारतीय को प्रेरित करता- श्री दिक्षित

डॉ मुखर्जी का राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए दिया उद्घोष हर भारतीय को प्रेरित करता- श्री दिक्षित

मल्हारगढ़।भारतीय जनता पार्टी मल्हारगढ़ द्वारा आज अखंड भारत के प्रबल समर्थक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं राष्ट्रवाद के अग्रदूत पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर मुखर्जी जी उद्यान में उनकी तस्वीर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय सहित भाजपा परिवार ने माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ मुखर्जी जी ने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” — राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए दिया गया,यह उद्घोष आज भी हर भारतीय को प्रेरित करता है!पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। राष्ट्रीय एकीकरण के लिए उनका संघर्ष, अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। उनके विचार और आदर्श आज भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित समस्त राष्ट्रभक्तों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं,

कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष आशीष  विजयवर्गीय ने किया व आभार नगर भाजपा महामंत्री,वरिष्ठ पार्षद मनीष चौहान ने माना।इस अवसर विधायक प्रतिनिधि रमेश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता भंवरलाल तेलकार, नगर परिषद उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश कछावा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, वरिष्ठ पार्षद नगर भाजपा महामंत्री मनीष चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष एहसान मेव,कैलाश फरक्या, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मानसिंह दरबार,वरिष्ठ पार्षद ,बूथ अध्यक्ष गोपाल कसौदनिया, वरिष्ठ पार्षद, बूथ अध्यक्ष सुनील सुथार, पार्षद हरीश साहू, बूथ अध्यक्ष पार्षद खुमान सिंह सोलंकी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री कृष्णकांत सेन, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, बूथ अध्यक्ष बबलू राठौर, गोपाल कोशिक, मुकेश धनगर चांगेरी, राहुल प्रजापति सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}