इंदौरमध्यप्रदेश

लाईनमैन अब 62 साल में रिटायर्ड होंगे, संविदा वालों को ग्रेजुअटी मिलेगी, बिजली चोरी पकड़वाने वाले को पारितोषिक

लाईनमैन अब 62 साल में रिटायर्ड होंगे, संविदा वालों को ग्रेजुअटी मिलेगी, बिजली चोरी पकड़वाने वाले को पारितोषिक

इंदौर। बिजली वितरण कंपनी के अधीन भर्ती हुए लाइन कर्मचारी मौजूदा 55 वर्ष की आयु की बजाए अब 62 वर्ष तक सेवाएं दे सकेंगे, संविदा आधार पर कार्यरत कार्मिकों को ग्रेजुअटी प्रदान की जाएगी, साथ ही बिजली चोरी पकड़वाने वाले सूचनादाता को पारितोषिक भी दिया जाएगा। ये अनुमोदन मंगलवार दोपहर मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पोलोग्राउंड इंदौर स्थित सभागार में निदेशक मंडल की मिटिंग में लिए गए। इस मिटिंग की अध्यक्षता मप्र ऊर्जा विभाग के सचिव एवं कंपनी के चेयरमैन श्री विशेष गढ़पाले ने की। इस मिटिंग में कंपनी गठन के बाद भर्ती हुए लाइनमैनों की मौजूदा रिटायरमैंट आयु 55 वर्ष से बढ़ाकर सभी कर्मचारियों के समान 62 वर्ष करने का, संविदा कार्मिकों को अन्य कर्मचारियों के समान भर्ती दिनांक से नियमानुसार ग्रेजुअटी प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही बिजली चोरी, अनियमताएं रोकने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तैयार वी कनेक्ट एप के माध्यम से चोरी, अनियमितता की सूचना देने वालों को डीबीटी पद्धति से पारितोषिक यानि प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव अनुमोदित हुआ।

कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि वी कनेक्ट एप के माध्यम से सूचना देने वालो को यदि दस हजार से ज्यादा की पंचनाम राशि, सिविल दायित्व की राशि का प्रकरण बनता हैं तो पारितोषिक प्रदान किया जाएगा। व्यावसायिक श्रेणी में 100 रूपए प्रति किलोवाट, कृषि श्रेणी 100 रूपए प्रति एचपी, स्वीकृत श्रेणी से अन्य श्रेणी में उपयोग पर 500 रूपए प्रति सूचना, अन्य परिसर में विद्युत उपयोग पर 500 रूपए प्रति सूचना, मीटर से छेड़छाड पर 500 रूपए प्रति सूचना , विद्युत चोरी, हुकिंग, अवैध कनेक्शन पर 500 रूपए प्रति सूचना, गलत मीटर रीडिंग पर 100 रूपए प्रति सूचना डीबीटी विधि से सूचना दाता के बैंक खाते में विधिवत जमा की जाएगी। इस मिटिंग में मीटरीकरण, उपभोक्ता सेवा संचालन, बिजली आपूर्ति, स्मार्ट मीटर, आरडीएसएस, एसएसटीडी विषयों पर भी चर्चा हुई। प्रबंध निदेशक श्री सिंह ने कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट, कार्ययोजना की प्रस्तुति दी। इस मिटिंग में निदेशक मंडल सदस्य व विशेष कर्त्त्तव्यस्थ अधिकारी श्री विजय गौर, डॉ. अरूणा तिवारी, नए सदस्य श्री अंकुश नाले, मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान, कंपनी सचिव श्रीमती आराधना कुलकर्णी व अन्य ने विचार रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}