विकासतालरतलाम

महिलाओ के लिए ताल में योगा एवं जिम तथा स्नानागार का भूमिपूजन सामुदायिक भवन का निर्माण प्रारम्भ करवाया

महिलाओ के लिए ताल में योगा एवं जिम तथा स्नानागार का भूमिपूजन सामुदायिक भवन का निर्माण प्रारम्भ करवाया

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार के नेतृत्व में लगातार तीन वर्षो से विकास कार्य प्रचलित है। नगर में अधोसंरचना विकास, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था के कार्य निरंतर जारी है। नगर की महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ के लिए नपा अध्यक्ष मुकेश परमार तथा उपाध्यक्ष श्रींमती अर्चना राठौड़ की मंशा अनुसार दिनांक 16 जून 2026 मंगलवार को नगर के मध्य पुरानी नीलाम मंडी ब्राह्मण गली मे महिला योगा एवं जिम का निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न किया गया। गायत्री परिवार की निशा धनोतिया द्वारा भूमि पूजन पूजन तथा गायत्री यज्ञ के साथ संपन्न करवाया जहाँ बड़ी संख्या में महिलाए एवं बालिकाएं उपस्थित हुई पश्चात् बारा अम्बा स्थित टंकी परिसर पर महिला स्नानागार निर्माण कार्य का भूमि पूजन नपाध्यक्ष श्री परमार, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम् राठौड़, सभापति प्रतिनिधि गुड्डू खान, गोरधन पोरवाल, दिनेश माली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरव शर्मा की उपस्थिति में पूजन कार्य वैदिक रीती से पं. सत्यनारायण चतुर्वेदी द्वारा संपन्न करवाया गया। वार्ड 11 मे नगरीय अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत 26 लाख कि लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया गया। विदित हो कि करवाखेड़ी रोड़ से माहेश्वरी मांगलिक परिसर तक सीसी रोड का निर्माण पूर्ण हो चूका है तथा माहेश्वरी मांगलिक परिसर से आलोट नाका तक सीसी रोड का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। नपाध्यक्ष श्रीपरमार ने बताया कि नगर मे हम पुरी परिषद विकास कार्यों को तेज गति से करवा रहे है तथा आवश्यकता अनुसार स्थानों पर सीसी रोड, नाली निर्माण कार्य करवाए जा रहे है, 2 पानी कि टंकी का कार्य पूर्ण होने वाला है ।पाइप लाइन बिछ रही है। गार्डन का निर्माण चल रहा है। जल गंगा समवर्धन अभियान मे RMD कॉलोनी बावड़ी का गहरीकरण किया गया, गंगा जी का कुवा तथा किर्तन कुईया का गहरीकरण कर सफाई करवाई गई, हम व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्य करते है अम्बामाता परिसर मे शेष बाउंड्री वाल का कार्य भी आज शुरू करवाया है। उपरोक्त कार्यक्रम में नपाध्यक्ष श्रीपरमार, उपाध्यक्ष श्रींमती अर्चना राठौड़, सभापति प्रतिनिधि गुड्डू खान, गोरधन पोरवाल, दिनेश माली, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम् राठौड़, पार्षद एडवोकेट पंकज शुक्ला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरव शर्मा, उपयंत्री नरेश गोयल, शमशुउद्दीन खान, दिलीपजी धाकड़, बबलू बोड़ाना, मोहित शर्मा, रविंद्र शुक्ला, उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}