खेल-स्वास्थ्यमंदसौर जिलासीतामऊ

वैष्णवी गुप्ता ने बास्केटबॉल में सीतामऊ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाया, किया स्वागत सम्मान

खेल शिक्षक स्व श्री रावत जी के नाम से नपं से पुरस्कार के घोषणा कि रखी मांग

संस्कार दर्शन

सीतामऊ।राष्ट्रीय स्तर पर पोरवाल समाज और सीतामऊ नगर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली सीतामऊ कि बिटिया वैष्णवी गुप्ता का राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने पर नगर परिषद सीतामऊ, जांगड़ा पोरवाल समाज सीतामऊ, एवं अभिनंदन क्रिकेट क्लब द्वारा श्रीराम विद्यालय के बास्केटबॉल मैदान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन नपं उपाध्यक्ष सुमित रावत भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया, वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम घाटिया पोरवाल समाज अध्यक्ष कैलाश घाटिया काका श्री आनंद सोसायटी अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मांदलिया पूर्व अध्यक्ष मुकेश कारा नपं सभापति विवेक सोनगरा श्रीमती सुशीला राठौर पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष हेमंत जैन, मुक्ति धाम समिति अध्यक्ष मुकेश चौरड़िया, रामगोपाल घाटिया, बगदीराम उदिया श्रीमती साधना मेहता एवं माता-पिता श्रीमती मनीषा अरुण गुप्ता आदि मंचासिन उपस्थिति में फुल माला दुपट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत सम्मान किया गया।

इस अवसर अतिथि गणों ने कहा कि सीतामऊ का खेल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर नाम वर्षों से चला आ रहा है और उसी नाम कि कड़ी को वैष्णवी गुप्ता ने जोड़ते हुए आगे बढ़ाया है। किसी भी जीत के पीछे परिवार मित्रों का साथ जरूरी है। ऐसे ही शिक्षा के साथ खेल प्रतियोगिता में भी भाग लेकर और अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना यह बड़ा कार्य है।इन सबके पीछे माता पिता कि अहम भूमिका होती है माता पिता जैसा चाहते हैं वैसे बच्चे बन जाते हैं। पिता निश्चित ही अपने बच्चों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने के लिए हर पल सोचता और मदद भी करता है पर मां कि भूमिका सबसे ज्यादा होती है मां अपने बेटे बेटी से उसके शिक्षा खेल जीवन में बहुत बड़ी जिम्मेदारी निभाती है। यह कारण है कि बच्चों को आगे बढ़ाने में माता पिता कि बहुत बड़ी भूमिका होती है।

खेल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चार बार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को अर्जून और शिक्षक को द्रोणाचार्य पुरस्कार से केंद्र और सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर बास्केटबॉल खेल शिक्षक स्वर्गीय श्री रावत सर को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया और नगर परिषद द्वारा उनके नाम से खेल पुरस्कार कि घोषणा करने कि मांग कि गई ।

समारोह में खेल प्रशिक्षक नरेंद्रसिंह सिसोदिया, मोहम्मद युनूस हियालाल परमार द्वारा मंचासिन अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।

इस अवसर पर रामदयाल घाटिया, राधेश्याम मुजावदिया,जगदीश मेहता दिनेश घाटिया पंकज जेम्स, शिवनारायण मुजावदिया, दिपक घाटिया पवन डबकरा अखिलेश फरकिया, सुरेश गुप्ता, कन्हैयालाल राठौर, सहित मातृशक्ति खिलाड़ी छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी राजेन्द्र राठौर ने एवं आभार समाजसेवी अरुण गुप्ता ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}