विश्व खाद्य सुरक्षा सप्ताह 2026 का सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज में भव्य शुभारंभ, गुणवत्ता एवं सुरक्षा के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

विश्व खाद्य सुरक्षा सप्ताह 2026 का सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज में भव्य शुभारंभ, गुणवत्ता एवं सुरक्षा के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता
रायपुर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स एवं वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में समूह की सभी इकाइयों—एसडीपीएल (SDPL), एनडीपीएल (NDPL), यूबीएल (UBL), आईईबीएल (IEBL), एसपीआईपीएल (SPIPL), एसआईएल (SIL), सीपीपीएल (CPPL) एवं एसटीआईएसपीएल (STISPL) में विश्व खाद्य सुरक्षा सप्ताह 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2026 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। इसके उपरांत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन, खाद्य सुरक्षा शपथ ग्रहण एवं सप्ताह भर आयोजित होने वाली विभिन्न जागरूकता एवं गुणवत्ता उन्नयन गतिविधियों की घोषणा की गई।
उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) एवं वैश्विक खाद्य सुरक्षा समुदाय द्वारा प्रतिवर्ष 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा खाद्य सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत करना है।
इस अवसर पर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने गुणवत्ता, नवाचार, अत्याधुनिक तकनीक, नैतिक व्यावसायिक मूल्यों तथा विधिक अनुपालन के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया। समूह ने ग्राहकों को सर्वोच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद एवं उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को भी दोहराया।निदेशक – मानव संसाधन, कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं लीगल, डॉ. सुनील कुमार मिश्र ने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं हितधारकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एकता, समर्पण एवं निरंतर उत्कृष्टता के बल पर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज आने वाले समय में अपने उत्पादों को वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त पहचान दिलाएगा तथा विश्व बाजार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करेगा।कार्यक्रम का समापन खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता उत्कृष्टता एवं संगठनात्मक नैतिकता को बढ़ावा देने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी इकाइयों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



