मंदसौरमंदसौर जिलाराजनीति

नीट पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस: गांधी चौराहे से निकाला विशाल मशाल जुलूस, केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश

नीट पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस: गांधी चौराहे से निकाला विशाल मशाल जुलूस, केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश

मंदसौर। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (NEET-UG) में सामने आई कथित धांधली, पेपर लीक और परीक्षा परिणामों में हुई भारी गड़बड़ी के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एक विशाल और उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की घोर लापरवाही के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के ऐतिहासिक गांधी चौराहे पर एकत्रित होकर एक विशाल *मशाल जुलूस* निकाला। हाथों में जलती हुई मशालें, केंद्र सरकार “छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो” के नारों के साथ शुरू हुआ यह मशाल जुलूस गांधी चौराहे से रवाना होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्ग बस स्टैंड ,कालिदास मार्ग कालाखेत, दया मंदिर रोड होते हुए गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष सम्पन्न हुआ इस दौरान पूरे शहर के मुख्य मार्ग ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘छात्रों को न्याय दो’ के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठे।

इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि देश के लाखों होनहार और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों ने दिन-रात एक करके इस परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन शिक्षा माफियाओं और सरकार की सांठगांठ ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। कांग्रेस ने मांग की है कि इस पूरे महाघोटाले की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए और पीड़ित छात्रों को तुरंत न्याय दिया जाए। मशाल जुलूस में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस्जन शामिल हुए, जिन्होंने यह चेतावनी दी कि जब तक छात्रों को इंसाफ नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस का यह आंदोलन सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}