समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 17 मई 2026 रविवार

///////////////////////////////////////////////
मंदसौर जिला अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
सिजेरियन डिलीवरी के दौरान नवजात को कट लगने और ऑपरेशन में लापरवाही के मामले में कार्रवाई हुई।
डॉक्टर संगीता पाटीदार, डॉक्टर रजत पाटीदार, डॉक्टर मीना वर्मा और डॉक्टर सिद्धार्थ शिंदे पर जुर्माने के साथ वेतनवृद्धि रोकने के आदेश। बाल संरक्षण आयोग द्वारा मामला संज्ञान में लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 2 साल पुराने मामले में कार्रवाई की।
============
जनता कॉलोनी में एक युगल द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना..
मंदसौर शहर के जनता कॉलोनी में एक युगल द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना… निजी अस्पताल में चल रहा उपचार… हालत गंभीर…
दुष्यंत सोनी ऊर्फ भम्मा और उसकी पत्नी की हालत गंभीर है। दुष्यंत सोनी ऊर्फ भम्मा और उनकी पत्नी का निधन शव को पोस्टमार्टम के लिये सिविल अस्पताल पहुचाया।
————=====================
जिले का कोई भी परिवार जनगणना से वंचित न रहे : जिला जनगणना अधिकारी
जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती जायसवाल ने किया जनगणना कार्य का निरीक्षण
मंदसौर 16 मई 2026/ जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने जिले में संचालित जनगणना कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फील्ड में कार्यरत प्रगणकों से मकान सूचीकरण एवं जनगणना कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा कार्य के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याओं एवं कठिनाइयों पर चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन परिवारों द्वारा स्वगणना की जा चुकी है, वहां स्वगणना आईडी का उपयोग करते हुए ही जनगणना कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी परिवार जनगणना से वंचित न रहे तथा प्रत्येक स्तर पर डेटा की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से अपील की कि राष्ट्रहित के इस महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ संपादित करें, जिससे जिले से शत-प्रतिशत सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण आंकड़े प्राप्त हो सकें।
उल्लेखनीय है कि मंदसौर जिले द्वारा प्रदेश में सर्वाधिक लगभग 48 हजार स्वगणना आईडी का उपयोग करते हुए जनगणना कार्य किया गया है, जो जिले में डेटा गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के प्रति गंभीरता को दर्शाता है। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशिक्षण नोडल अधिकारी श्री सत्येंद्र राठौर एवं जनगणना से जुड़े कर्मचारी उपस्थित थे। फोटो संलग्न
कृषक कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत जिले में किसान रथ का 10 दिवसीय संचालन प्रारंभ
विधायक श्री हरदीप सिंह डंग ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
मन्दसौर 16 मई 26/ मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत किसानों तक नवीन एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विकासखंडों में किसान रथ का 10 दिवसीय संचालन प्रारंभ किया गया है।
विधायक श्री हरदीप सिंह डंग ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
इस अभियान के माध्यम से कृषकों को कृषि एवं सम्बद्ध विभागों की योजनाओं, ई-विकास के माध्यम से उर्वरक वितरण, उन्नत खेती तकनीकों, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती, पशुपालन, उद्यानकी फसलों की खेती एवं कृषि यंत्रीकरण संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त खरीफ फसल हेतु बीज उपचार, मृदा परीक्षण, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती, फसल सुरक्षा, पराली प्रबंधन तथा कृषि अभियांत्रिकी द्वारा खरीफ पूर्व खेतों के समतलीकरण आदि विषयों पर जानकारी दी जाएगी।
उपसंचालक कृषि श्री रविन्द्र मोदी ने बताया कि किसान रथ जिले के प्रत्येक विकासखंड में निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार भ्रमण करेगा तथा ग्राम पंचायत स्तर पर कृषकों से संवाद स्थापित कर विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
=======
डेंगू दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली
मंदसौर 16 मई 26/ राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डेंगू अत्याधिक प्रभावित क्षैत्र गुदरी तोड़ा मोहल्ले में किया गया। राष्ट्रीय डेंगू दिवस हर वर्ष 16 मई को मनाया जाता है, वर्ष 2026 राष्ट्रीय डेंगू दिवस की थीम “देखें,साफ करें, ढकें; डेंगू के हराने को उपाय करें“ को ध्यान में रखते हुए मलेरिया विभाग के समस्त कर्मचारी पोस्टर बैनर एवं नारों के साथ वार्ड 26 गुदरी तोड़ा पशुपतिनाथ गेट से पोस्टर, बैनर तकतियां, लेकर स्थानीय वार्ड पार्षद साबीर भाई एवं आमजन द्वारा ईमाम बाड़ा गुदरी से होते हुए डेंगू के नारे लगाते हुए जागरूकता रैली का निकल गई एवं जनमानस से डेंगू जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
इस वर्ष डेंगू दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग का मुख्य नारा है अपने ही घर में डेंगू के लार्वा को जाँचें, सफाई करें और ढकें डेंगू से बचाव ही इसका सबसे प्रभावी उपचार है।
===============


