भोपालमध्यप्रदेशराजनीति

MP Bjp: MP बीजेपी में हड़कंप, प्रदेश अध्यक्ष का एक्शन,जा सकती है कुर्सी!

MP Bjp: MP बीजेपी में हड़कंप, प्रदेश अध्यक्ष का एक्शन,जा सकती है कुर्सी!

MP Bjp: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी अपनाओ मुहिम की अनदेखी करने वाले भाजपा नेताओं पर संगठन ने अपना शिकंजा कस दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार और सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तत्काल भोपाल तलब किया है।

देना होगा स्पष्टीकरण

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन तीनों ही नेताओं को 17 मई भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। यदि नेताओं की ओर से दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके पदों पर गाज गिर सकती है और उन्हें अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ सकता है।

इन तीन मामलों ने बढ़ाई नेताओं की मुश्किलें

रेखा यादव (अध्यक्ष, महिला आयोग): छतरपुर आगमन पर उनके स्वागत के लिए दर्जनों लग्जरी गाड़ियों का लंबा काफिला निकाला गया था, जिससे पूरे शहर में जाम की स्थिति बन गई थी और आम जनता परेशान हुई थी।

पवन पाटीदार (प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा): इन्होंने हाल ही में एक बड़ी वाहन रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की थी, जिसे पार्टी ने अनुशासनहीनता के दायरे में माना है।

ज़्यादा जानें राज्य और स्थानीय प्रशासन हिंदू धर्म स्‍थानीय समाचार

वीरेंद्र गोयल (अध्यक्ष, सिंगरौली विकास प्राधिकरण): गोयल ने सादगी दिखाने के लिए खुद तो ‘ई-रिक्शा’ की सवारी की थी, लेकिन चालाकी तब पकड़ी गई जब उनके ई-रिक्शा के ठीक पीछे उनके समर्थकों की गाड़ियों का एक बहुत लंबा काफिला रेंगता हुआ नजर आया।

भिंड के बाद प्रदेश में खलबली

यह पहली बार नहीं है जब संगठन ने इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में भिंड किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को 500 गाड़ियों का काफिला निकालने के जुर्म में तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त किया जा चुका है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सौभाग्य सिंह और मुख्यमंत्री के OSD अजातशत्रु को भी इसी तरह की अनुशासनहीनता और वाहन रैलियों को लेकर कारण बताओ नोटिस थमाया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}