मंदसौरमध्यप्रदेश

जादु टोना कर सोने के बिस्किट के नाम पर धोखाधडी कर लाखो रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार

जादु टोना कर सोने के बिस्किट के नाम पर धोखाधडी कर लाखो रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर श्री टी.एस. बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी निरी. पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा जादू टोना कर सोने के बिस्किट दिलाने का लालच देकर धोखाधडी कर लाखो रुपये प्राप्त करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

14-05-26 को थाना कोतवाली पर आवेदिका निवासी मदंसौर के द्वारा एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि वह सिलाई कढाई का कार्य करती है तथा पिछले करीब 04-05 वर्षो से भूरू खां पिता नन्हे खां से सिलाई कढाई के कार्य के माध्यम से संपर्क मे थी। आरोपी भूऱु खां द्वारा माह जून 2025 में आवेदिका को प्रलोभित कर बताया कि तुम गरीब हो और मै तुम्हे जादू टोना करके लाखो रुपये का फायदा दिला सकता हु और जादू टोना कर तुम्होर घर के कच्चे मकान के अंदर से अनेक सोने के बिस्किट प्राप्त कर तुम्हे दे सकता हू। फरियादिया आरोपी की बातो मे आ गई ओर फरियादिया द्वारा आरोपी की बातो में आकर आरोपी को 14 जून 2025 से 21 नवंबर 2025 के मध्य नगद एवं आनलाईन के माध्यम कुल 13 लाख 80 हजार 790 रुपये टुकडे-टुकडे में दिये और लगातार आरोपी से सोने से सोने बिस्किट की मांग की और इस संबध में जादू टोना करने का कहा तो आरोपी द्वारा माह नवंबर 2025 में फरियादिया के मकान के अंदर जाकर आधे घंटे तक फरियादिया एवं उसके परिजनो की अनुपस्थिति में जादू टोना का नाटक किया और आधे घंटे बाद 10 बिस्किट लाकर फरियादिया को दिये ओर कहा कि यह सोने के बिस्किट है जो मैने जादू टोना कर प्राप्त किये है। जिन्हे अभी बाजार में मत बेचना नही तो पुलिस पकड लेगी बाद में मै अपने परिचित सुनार की दुकान पर यह बिकवा दूंगा। फरियादिया आरोपी की बातों मे आ गई और उसके द्वारा कुछ दिनों तक बिस्किट अपने पास रखे लेकिन जब शंका होने पर परिचित सोना चांदी के व्यापारी को उक्त बिस्किट दिखाई तो वह नकली पीतल के निकले

जिस पर आवेदिका के द्वारा आरोपी से संपर्क किया तो आरोपी ने अपना मोबाईल नंबर भी बंद कर दिया । फरियादिया को प्रारंभ में आरोपी ने चित्तोडगढ का होना बताया था जो तस्दीक में सीतामऊ मंदसौर का होना ज्ञात हुआ। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पुलिस दवारा तस्दीक उपरांत थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 320/2026 धारा 318(4) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया है। अनुसंधान के दौरान आरोपी को आज दिनांक 15-05-2026 को गिरफ्तार किया जाकर प्रारंभिक पूछताछ की जाकर आरोपी के निशादेही से 03 अन्य पीतल के बिस्किट भी बरामद किये है। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जाकर उसका पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाकर पता लगाया जावेगा कि आरोपी के द्वारा कही अन्य ऐसा अपराध किया है अथवा नही, धोखाधडी कर प्राप्त की गई राशि का उसके द्वारा क्या किया गया, उसके अन्य संगी साथी यदि कोई हो एवं अन्य कोई तथ्य जो अभियोजन हेतु आवश्यक हो के संबध मे अनुसंधान किया जावेगा।

आरोपी का नाम– 01 भूरू खां पिता नन्हे खां उम्र 42 जाति मीरासी निवासी अरगढा बस्ती सीतामऊ जिला मंदसौर

सराहनीय कार्य- निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिह राठोर थाना प्रभारी थाना कोतवाली, उनि विजय पुरोहित, प्रआर 372 कमलेश वर्मा, प्रआर 247 रामनारायण नागदा, आर 236 भानु प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

=============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}