नीट परीक्षा पेपर लिक के विरोध में कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

नीट परीक्षा पेपर लिक के विरोध में कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
शामगढ- देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में हुए कथित पेपर लीक और धांधली के प्रकरण ने सम्पूर्ण शिक्षा जगत और देश की चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्न वाचक चिन्ह खड़े कर दिए है। केंद्र सरकार की अदूरदर्शिता और लचर व्यवस्था के कारण आज देश के लाखों मेहनती विद्यार्थियों की बरसों की तपस्या भंग हो गई है। उनके अभिभावकों की गाड़ी कमाई व आशाओं पर पानी फिर गया है।
इस महाघोटाले के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर सिंह पंवार एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.शौकत मंसूरी की उपस्थिति में राजीव गांधी पंचायती राज संग़ठन के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रदान के इस्तीफे की मांग करते हुवे जोरदार विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुवे पुतला फूंका। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संग्राम सिंह कुरावन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहन्द्र पोरवाल, अजा विभाग जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल सिसोदिया, पूर्व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद फरक्या, मंडलम अध्यक्ष बबलू मेव, मंडलम अध्यक्ष प्रेम पटेल, जगदीश मेहता, किसान ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर धाकड़, गोरा पठान, राधेशयम सोलंकी, हरि ओम बैरागी, शंकर सिंह पड़िहार, भेरुलाल जी, गोपाल मेहर सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।
=========



