देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर आबकारी विभाग की कार्रवाई में 40 लीट

गोरखपुर आबकारी विभाग की कार्रवाई में 40 लीटर कच्ची शराब बरामद, 800 किलो लहन नष्ट

गोरखपुर आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जनपद गोरखपुर में अवैध शराब के खिलाफ सघन कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 विपिन कुमार राय व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अर्पित शुक्ला ने अपनी टीम ने थाना चौरी चौरा क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।छापेमारी के दौरान टीम ने लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत 01 अभियोग पंजीकृत किया गया।इसके साथ ही मौके पर तैयार किए जा रहे लगभग 800 किलो लहन को भी नष्ट कराया गया। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आबकारी निरीक्षक अर्पित शुक्ला ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}