शामगढ़ के मुजावदिया दंपति ने गुजरात के दाहोद में बिखेरी दुर्लभ सिक्कों और एंटीक वस्तुओं की चमक, नगर का नाम किया रोशन

शामगढ़ के मुजावदिया दंपति ने गुजरात के दाहोद में बिखेरी दुर्लभ सिक्कों और एंटीक वस्तुओं की चमक, नगर का नाम किया रोशन
शामगढ़। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और ‘शंख चाय’ के संचालक, भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र मुजावदिया एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती आशा मुजावदिया ने एक बार फिर अपनी विशेष रुचि और संग्रह के माध्यम से शामगढ़ का मान बढ़ाया है। आज गुजरात के दाहोद शहर में आयोजित एक भव्य प्रदर्शनी में मुजावदिया दंपति द्वारा दुर्लभ नोटों, पुराने सिक्कों और एंटीक वस्तुओं का विशेष काउंटर लगाया गया।इस प्रदर्शनी में देशभर से दुर्लभ वस्तुओं के संग्रहकर्ता (कलेक्टर्स) और जिज्ञासु पहुंच रहे हैं।
नरेंद्रजी और आशाजी के काउंटर पर मौजूद पुराने सिक्कों और ऐतिहासिक दुर्लभ वस्तुओं के अनूठे संग्रह को विशेषज्ञों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।पहले भी कई शहरों में बटोरी सुर्खियां यह पहली बार नहीं है जब मुजावदिया दंपति ने अपने संग्रह का प्रदर्शन किया हो। इससे पूर्व राजस्थान के कोटा और मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर सहित देश के कई प्रमुख शहरों में वे अपनी प्रदर्शनी लगा चुके हैं। हर स्थान पर उनके संग्रह को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और लोगों ने इतिहास से जुड़ी इन दुर्लभ कड़ियों को करीब से देखने में काफी रुचि दिखाई है।
दाहोद में लगी इस प्रदर्शनी को लेकर शामगढ़ वासियों और भारत विकास परिषद के सदस्यों में हर्ष व्याप्त है। सभी ने उम्मीद जताई है कि पूर्व की भांति इस बार भी उनके काउंटर को शानदार सफलता मिलेगी और वे अपनी इस विशिष्ट पहचान के माध्यम से शामगढ़ नगर का नाम पूरे देश में गौरवान्वित करेंगे।
मुजावदिया परिवार की इस उपलब्धि पर इष्ट-मित्रों और नगर के प्रबुद्धजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


