जल स्त्रोतों से प्राप्त पानी की जाँच आवश्यक- जंप अध्यक्ष श्री शर्मा

PHE विभाग द्वारा जल गंगा संवर्धन कार्यशाला आयोजित कि गई, 124 ग्राम पंचायतो की वितरित की गई FTK किट
मंदसौर:- ग्रामीण क्षेत्र मे रहने वाले प्रत्येक ग्रामवासी क़ो वर्षभर स्वच्छ व शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी वीभाग निरंतर कार्य करता है!
इस क्रम मे PHE विभाग के कार्यपालक यंत्री प्रदीप कुमार गोगादे के निर्देशन मे जनपद पंचायत मन्दसौर की समस्त 124 ग्राम पंचायतो क़ो फील्ड टेस्टिंग किट जनपद पंचायत के अध्यक्ष बसंत शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी धर्मेंद्र यादव, PHE विभाग के जिला सलाहकार मुकेश गुप्ता की उपस्थिति मे वितरित की गई,इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्र मे जल स्त्रोतो से प्राप्त पानी का जल गुणवत्ता परिक्षण आवश्यक रूप से करने हेतु निर्देशित किया!
साथ हीं किट के माध्यम से जल स्त्रोतो से प्राप्त पानी का जल गुणवत्ता परिक्षण करने का प्रशिक्षण विभाग के उषा तिवारी ,PMU संतोष जैन व अस्तित्व गोस्वामी ने दिया, ताकि ग्रामो मे स्थापित पेयजल स्त्रोतो से प्राप्त पानी की जाँच ग्राम मे ही की जा सके, किट से पानी के 10 प्रकार के टेस्ट जिनमे PH मान, फ्लोराइड, क्लोराइड, अमोनिया, नाइट्रेट, हार्डनेस, टरबीडीटी , फ्री क्लोरिन, आयरन,एल्केनीटी के टेस्ट किये जा सकते है, किट मे उपलब्ध केमिकल से 100 बार टेस्ट किया जा सकता है, साथ हीं एच टू एस वाइल के माध्यम से बेक्टिरिया परिक्षण की विधि बताई गई !
इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला मे जनपद पंचायत की सभी 124 ग्राम पंचायतो के पंचायत सचिवो क़ो वर्तमान मे चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पेयजल स्त्रोतो क़ो स्वच्छ रखने, जल संरक्षण व संवर्धन की विधियों क़ो अपनाने,स्त्रोतो का नियमित क्लोरिनेशन करने,पिने के पानी का समुचित्त भण्डारण रखने , दूषित पानी के पिने से होने वाली बीमारियों से बचने, जल प्रदाय योजनाओं मे जनसहभागिता सुनिश्चित करने,ग्राम मे समग्र स्वच्छता का वातावरण सुनिश्चित करने की समझाईश दी गईं!



