भक्ति/ आस्थामंदसौर जिलासीतामऊ

जन्मोत्सव पर भक्ति का चढ़ा रंग, सीतामऊ में प्राचीन बड़ा गणपति कि महाआरती में उमड़ा भक्तों का सैलाब

ऐसे आयोजनों से आने वाली पीढ़ी को जुड़ने और सिखने को मिलता है – श्री उमठ 

सीतामऊ। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छोटी काशी कि पावन धरा गणपति चौक में स्थित बड़ा गणपति जी के प्राचीन मंदिर पर श्री बड़ा गणपति मित्र मंडल द्वारा भगवान गणेश जी का जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। यहां पर बड़ी संख्या में भक्तजन पूजन आरती में आगमन होता है। महोत्सव के सातवें दिवस नवमी को छोटी काशी सेवा समिति अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सत्यनारायण सोनी काका वरिष्ठ भाजपा नेता नपं पूर्व अध्यक्ष किशोर जैन बापू, दिनेश सेठिया, डॉ अरविन्द जैन, एसडीओपी दिनेश प्रजापति, समाजसेवी विजय उमठ, वरिष्ठ पाषर्द राजेश गिरोठिया पोरवाल समाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष संपादक लक्ष्मीनारायण मांदलिया, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र राठौड़ थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति, नपं सभापति विवेक सोनगरा राजेन्द्र देतरिया के अतिथि में महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

सातवे दिवस कि महाआरती महाप्रसादी का आयोजक गण सर्व श्री मुकेश चौरड़िया राजेन्द्र चौरड़िया मनोज माली अंशुल कोठारी, संजय चौहान प्रभुलाल राठौर सागर राठौर आदि ने अतिथियों का भव्य आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।

मुख्य अतिथि श्री सोनी काका एवं श्री जैन बापु ने कहा कि कोई भी आयोजन करना सरल नहीं है और आयोजन भव्य होना और वह भी हमारी संस्कृति संस्कारों के अनुरूप हो यह ओर भी कठिन है पर गणपति मित्र मंडल द्वारा वर्षों से इस आयोजन को भव्य और संस्कृति संस्कारों के साथ किया जा रहा है निश्चित ही समिति को बधाई और धन्यवाद कि पात्र हैं।

समाजसेवी श्री विजय उमठ ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आने वाली पीढ़ी को जुड़ने और सिखने को मिलता है। ये आयोजन सिर्फ आयोजन नहीं बल्कि समाज को जगाने का माध्यम है।समाज के सभी बंधुओं को इन आयोजनों में जुड़कर यथाशक्ति मदद भी करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}