समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 05 मई 2026 मंगलवार

//////////////////////////////////////////////////
भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की
बंगाल की ऐतिहासिक जीत से प्रभावित होकर सीतामऊ नगर के । कांग्रेस के वार्ड 12 के पार्षद उम्मीदवार हमारे प्रिय मित्र संजय जोशी ने आज भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की==============
अतिक्रमण हटाया गया
गरोठ- राहगीर अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में एसडीएम राहुल चौहान के द्वारा राजस्व टीम के माध्यम से चलाये गये रास्तो से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जनभागीदारी और जनसहयोग से हल्का पटवारी पलक तिवारी ग्राम पिछला से देवरी जाने वाले रास्ते से और हल्का पटवारी कुकडेश्वर – नितिन के द्वारा अतिक्रमण हटाया गया
==========
कृषि भूमि अधिग्रहण को लेकर ज्ञापन दिया
गांव बावड़ी खेड़ा बोरखेड़ी पिपलिया जत्ती के ग्रामीणों ने प्रस्तावित नीमच झालावाड़ फोरलेन को लेकर हो रही कृषि भूमि अधिग्रहण को लेकर मुख्यमंत्री तथा पीडब्ल्यूडी मंत्री के नाम ज्ञापन दिया।=================
स्टीमर संचालकों, WRD के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक
गरोठ- कलेक्टर अदिति गर्ग के निर्देश पर आज एसडीएम ऑफिस गरोठ पर स्टीमर संचालकों, WRD के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक एसडीएम राहुल चौहान द्वारा ली गई। जिसमें स्टीमरों के बीमा, फिटनेस, परमिट आदि दस्तावेज जबतक तैयार नहीं होते तब तक संचालन नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टीमरों मे जीपीएस लगाना अनिवार्य किया गया।=================
मौसम मे बदलाव तेज हवा आंधी चली…
शामगढ-तेज हवा के कारण विघुत प्रदाय बंद किया गया…. आदि तूफान के साथ नुकसान होने की संभावना बताई जा रही है वहीं मौसम के बदलाव के बाद राजस्थान मध्य प्रदेश में मौसम में करवट ली है ऐसे में शामगढ़ में बारिश भी देखी गई है
================
बिजली विभाग की लापरवाही, तनीषा जिंदगी ओर मौत से लड़ रही ,किया दिया धरना
आज बिजली विभाग की लापरवाही के कारण गरोठ तहसील के गांव चचावदा साठीया की तनीषा परमार 11 वर्ष की बालिका आज जिंदगी ओर मौत से लड़ रही हे इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल जिसको लेकर आज गरोठ में धरना दिया ओर आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी ने मांग की के जिन कर्मचारियों की गलती हे उनके ऊपर तुरंत एफ आई आर की जाए और जेल भेजा जाए*===============
7 ड्रमों में ज्वलनशील पदार्थ मिला
भानपुरा – पंजाबी कालोनी में पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुरेश वधवा पिता जेठालाल वधवा के घर के सामने खड़ी बिना नंबर की खराब पिकअप को पुलिस एवं खाद्य अधिकारी द्वारा चेक किया गया है जिसमें घर के सामने रखे 7 ड्रमों में ज्वलनशील पदार्थ मिला है ।मौके पर पुलिस एवं खाद्य विभाग के अधिकारी पहुंचे….थाना प्रभारी रमेश चंद्र दांगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस पहुंची है , सूचना पर खाद्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे है, जांच के बाद पूरी जानकारी सामने आएगी==============
किसानों की सुविधा सर्वोपरि: सभी गेहूं खरीदी केंद्रों पर सुबह 10 बजे से अनिवार्य खरीदी शुरू हो : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
उर्वरक का शत-प्रतिशत वितरण ई-विकास प्रणाली से सुनिश्चित करें
मंदसौर 4 मई 26/ कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिले के सभी खरीदी केंद्रों पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से खरीदी अनिवार्य रूप से प्रारंभ की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में किसान को लाइन में खड़ा नहीं रहना चाहिए तथा उनकी सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।
कलेक्टर ने किसानों के भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न होने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी भुगतान समय पर सुनिश्चित किए जाएं और कोई भी प्रकरण लंबित न रखा जाए। इसके साथ ही स्लॉट बुकिंग व्यवस्था, गेहूं परिवहन, हम्माल, बारदान एवं तौल व्यवस्था की भी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में उर्वरक वितरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत उर्वरक वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ही किया जाए तथा इसकी प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग को सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिले में बनाए गए 10 क्लस्टरों में 1250 किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों को निर्देशित किया कि फायर ब्रिगेड एवं फायर इंजन हमेशा चालू अवस्था में उपलब्ध रहें, ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए सभी सीएमओ एवं सीईओ को विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कामधेनु योजना, हिरण्यगर्भा अभियान, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, एएनसी पंजीयन, एनआरसी में कुपोषित बच्चों की भर्ती तथा टीबी मुक्त भारत अभियान की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
=============
डॉ राणा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने
मंदसौर, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देशानुसार, संगठन प्रभारी श्री संजय कामले की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष श्री निशंक जैन द्वारा डॉ प्रीतिपाल सिंह राणा को मंदसौर जिले का नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ राणा पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं उपाध्यक्ष रह चुके हैं तथा नगर पालिका मंदसौर दो बार पार्षद रह कर नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।
इस अवसर पर श्री राणा ने जिला अध्यक्ष श्री महेंद्र गुर्जर, विधायक श्री विपिन जैन सहित वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
====
जिला चिकित्सालय में हर मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की बनाए कार्य योजना : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
रोगी कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर हुई विस्तृत चर्चा
मंदसौर 4 मई 26/ कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में गरोठ विधायक श्री चंदर सिंह सिसोदिया, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, सिविल सर्जन डॉ. रावत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौहान सहित समिति सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिला चिकित्सालय की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख रूप से चिकित्सालय में आदर्श पब्लिक टॉयलेट निर्माण की अनुमति, नवीन सीसीबी भवन से मुख्य चिकित्सालय भवन तक पहुंच मार्ग पर शेड निर्माण, पोस्टमार्टम रूम परिसर में आवश्यक कार्य, माइक्रोबायोलॉजी लैब की व्यवस्थाएं तथा सोनोलॉजिस्ट की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में उपलब्धता के अनुसार प्रत्येक मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध हो, इसके लिए ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा के सुगम एवं त्वरित संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
===========
ग्राम बरखेड़ा पंत में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित
स्वास्थ्य जांच के साथ टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई
मंदसौर 4 मई 26/ प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिले में निरंतर आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम बरखेड़ा पंत में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में जोखिम क्षेत्र से जुड़े लोगों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान एक्स-रे जांच, रक्त जांच, ब्लड प्रेशर (बीपी), बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें कर हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया।
शिविर के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। छात्र-छात्राओं के लिए कार्यशाला आयोजित कर टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से आमजन को निःशुल्क जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे टीबी जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
==============
नशे के विरुद्ध स्कूल-कॉलेजों में चलाएं जागरूकता अभियान : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
एमपीआरडीसी विभाग आदर्श रोड के कार्य शीघ्र पूर्ण करें
मंदसौर 4 मई 26/ कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम, जिला सड़क सुरक्षा समिति, अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति तथा हिट एंड रन प्रकरणों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बघेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में विशेष अवेयरनेस ड्राइव चलाई जाए। शैक्षणिक संस्थानों के बाहर फ्लेक्स एवं सूचना बोर्ड लगाए जाएं, साथ ही क्यूआर कोड भी प्रदर्शित किए जाएं, ताकि कोई भी विद्यार्थी या नागरिक क्यूआर स्कैन कर सीधे शिकायत दर्ज करा सके।
स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि जिले के सभी फार्मासिस्ट एवं केमिस्ट दुकानों का निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर की जांच करें तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिससे नशीली दवाओं के अवैध विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में प्रधानमंत्री राहत से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने 8 लेन सड़क से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सर्विस लेन की मरम्मत, जलभराव की समस्या का निराकरण तथा सड़क के दोनों ओर पौधारोपण सुनिश्चित किया जाए। बारिश से पूर्व सभी सड़कों के शोल्डर रिपेयर एवं गड्ढों की मरम्मत प्राथमिकता से पूर्ण की जाए, विशेषकर स्कूलों तक पहुंच मार्गों को दुरुस्त किया जाए।
कलेक्टर ने एमपीआरडीसी विभाग को निर्देशित किया कि आदर्श रोड से संबंधित सभी कार्य शीघ्र पूर्ण कर उनकी पूर्णता की जानकारी प्रस्तुत करें। नगर पालिका को फूड जोन के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अतिरिक्त बैठक में हिट एंड रन के अंतर्गत घायल एवं मृतकों के प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।
=========
ग्राम मुल्तानपुरा में भूमि आवंटन के संबंध में आपत्ती/ अभिमत 11 मई तक प्रस्तुत करें
मंदसौर 4 मई 26 / मंदसौर तहसीलदार द्वारा बताया गया कि कार्यालय मुख्य चित्सिा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंदसौर द्वारा ग्राम मुल्तानपुरा में स्थित शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 772 रकबा 0.880 हेक्टेयर मे से रकबा 0.880 भूमि पर नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण हेतु भूमि आबंटित करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। अमृत 2.0 वॉटर प्रोजेक्ट ओएचटी निर्माण के लिए अभिमत 11 मई 2026 तक प्रस्तुत कर सकते है।
==============
जल गंगा संवर्धन अभियान: परोनिया में जल गुणवत्ता परीक्षण व स्वच्छता गतिविधियां आयोजित
मंदसौर 4 मई 26/ जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भानपुरा विकासखंड के ग्राम परोनिया में पेयजल गुणवत्ता परीक्षण व जल स्रोतों की साफ-सफाई संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी के साथ जल संरक्षण व स्वच्छता का संदेश दिया गया।
PHE विभाग की टीम ने फील्ड टेस्टिंग किट से स्कूलों व आंगनवाड़ी के पेयजल नमूनों की जांच की। जिला सलाहकार मुकेश गुप्ता सहित तकनीकी टीम ने मौके पर परीक्षण कर परिणाम बताए। जल स्रोतों का स्वच्छता सर्वेक्षण भी किया गया तथा सुधार के सुझाव दिए गए।
ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को सशक्त बनाने व जलकर वसूली के लिए प्रेरित किया गया।
ग्रामीणों को पानी की गुणवत्ता जांचने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
पानी के प्रमुख मानकों की जांच कर उनके परिणाम मौके पर प्रदर्शित किए गए। दूषित पानी मिलने पर नमूनों को लैब में विस्तृत जांच हेतु भेजने की जानकारी दी गई। साथ ही जल संरक्षण व स्रोतों की रिचार्जिंग के उपाय अपनाने की अपील की गई।
==========
रेलवे ओव्हर ब्रिज के निर्माण के अंतर्गत भू अर्जन किये जाने हेतु 15 दिवस की अवधी में आपत्ति/ अभिमत प्रस्तुत करें
मंदसौर 4 मई 26 / लोक निमार्ण विभाग के अनुविभागीय अधिकरी द्वारा बताया बताया गया कि मध्यप्रदेश राजस्व विभाग की आपसी सहमति से भूमि क्रय नीति अधिसूचना के अंतर्गत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में उपक्रमों को सार्वजनिक प्रयोजन हेतु निर्माण की जाने वाली अधासंरचनाओं के लिये समय-समय पर निजी भूमि की आवश्यकता पड़ती है। इस नीति के अंतर्गत कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग उज्जैन द्वारा मंदसौर जिले के रेल्वे समपार कम्रांक क्रमांक 65-ई नागदा कोटा रेल सेक्शन के कि.मी. 821/19-12 भवानी मण्डी भैसोदा मण्डी मुख्य जिला मार्ग पर रेल्वे ओव्हर ब्रिज के निर्माण’ परियोजना के लिए ग्राम भैसोदा की निजी भूमि की आवश्यकता है। इसके भूस्वामी द्वारा नीति की कंडिका 10 के अंतर्गत अर्जन हेतु निर्धारित प्रारूप-ख में सहमति प्रस्तुत कर दी गई है।
क्रय नीति की आपसी सहमति से भूमि क्रय नीति की कंडिका 11 (1) के अंतर्गत सर्व साधारण की सूचना के लिए यह सूचना जारी की जा रही है। कि नीति के अंतर्गत अर्जित की जा रही भूमि एवं विभाग के पक्ष में क्रय किये जाने पर विचार किया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति को भूमि के स्वत्व के विषय में कोई आपत्ति हो तो वह सार्वजनिक सुचना प्रकाशन से 15 दिवस की अवधी में अपनी आपत्ति अधोहस्ताक्षरकर्ता के कार्यालय में अवकाश के दिनों को छोड़कर कार्यालयीन समय में आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। नियत अवधी के पश्चात प्राप्त होने वाली आपत्तियों को न तो स्वीकार किया जावेगा और न ही उन पर किसी प्रकार का विचार किया जावेगा।
सर्वे नं. 2327/6/11/1/1/1/1/1/1पैकी, 2327/6/11/1/1/1/1/1/1पैकी, 2290/2/4, 2290/2/2/1/2, 2290/2/2/1/1 2290/2/3, 2284, 2283, 2287/2, 2327/6/11/1/1/1/1/1/1 पैकी, 1685।
=======



